- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rice Flour and Potato...
लाइफ स्टाइल
Rice Flour and Potato Face Pack:स्किन करेगी शीशे जैसी शाइन, ट्राय करें ये जादुई फेस पैक
Sarita
17 Jan 2026 7:08 AM IST

x
Rice Flour and Potato Face Pack: आज कल की भाग-दौड़ भरी जिदंगी में खुद की स्किन का ध्यान रखना महिलाओं के लिये चैलेंजिंग होते जा रहा है.ऐसे में अगर आपके पास भी समय नहीं है तो आपके कीचन में मौजूद कुछ चीजें आपकी स्किन को मिनटों में ग्लोइंग बना सकती हैं. हम बात कर रहे हैं कीचन में मौजूद चावल के आटे और आलू की.चावल का आटा सदियों से अपनी स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है. वहीं आलू का रस चेहरे के काले धब्बों और पिगमेंटेशन को जड़ से मिटाने में माहिर है.ऐसे में इन दोनों काे मिला कर जादुई फैस पैक करें जो आपकी स्किन को देगा बिल्कुल शीशे जैसी शाइन|
सामग्री:
चावल का आटा : 2 चम्मच
आलू का रस : 2-3 चम्मच (ताजा निकाला हुआ)
शहद या कच्चा दूध : 1 चम्मच (अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है)
फेस पैक तैयार करने की विधि:
आलू का रस निकालें: सबसे पहले एक मध्यम आकार का आलू लें उसे कद्दूकस करें और फिर उसे निचोड़कर उसका ताजा रस एक कटोरी में निकाल लें.
मिक्स करें: अब इस आलू के रस में 2 चम्मच चावल का आटा मिलाएं. इसे तब तक फेंटें जब तक कि एक स्मूद पेस्ट न बन जाए.
एक्स्ट्रा ग्लो के लिए: अगर आपकी स्किन रूखी है तो इसमें आधा चम्मच शहद या थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें.
लगाने का सही तरीका:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश या गुलाब जल से साफ कर लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए.
स्टेप 2: अब ब्रश या अपनी उंगलियों की मदद से इस पैक की एक पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
स्टेप 3: इसे 15-20 मिनट के लिए सूखने दें.
स्टेप 4: जब पैक हल्का सूख जाए तो हाथों में थोड़ा पानी लेकर चेहरे की हल्के हाथों से 2 मिनट तक मसाज करें.
स्टेप 5: अंत में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और कोई हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें|
TagsRice FlourPotatoFace Packस्किनशाइनफेस पैक Rice FlourSkinShineFace Pack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





