- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: वड़ा लव कांजी

x
Recipe: आज हम आपके लिए इस स्पेशल रेसिपी को लेकर आए हैं जिसे आप भी इस वीकेंड पर या होली पर जरूर तैयार कर सकती हैं। साथ ही इने बनाने का यह आसान तरीका आप आराम से ट्राई कर सकती हैं तो आइए बिना देरी के जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री – कांजी के लिए
कांजी के लिए छह काले गाजर, हींग एक चम्मच, पानी आठ कप, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, राई चार चम्मच, काला नमक स्वादानुसार।
विधि
गाजर धोकर छील लें। लंबे टुकड़ों में काटें। अब एक बड़े जार में रख कर उसमें सभी सामग्री मिला दें। फिर उसे मलमल के कपड़े से ढक दें और तीन-चार दिनों तक धूप में रखें। हर दिन वूडन स्पून से इसे चलाती रहें। जब इसका स्वाद खट्टा हो जाए तो समझ लीजिए कि कांजी तैयार हो गया।
सामग्री – वड़ा के लिए
उड़द दाल एक, मूंग दाल एक चौथाई कप, हींग एक चुटकी, कटी हरी मिर्च एक, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, गर्म मसाला एक चम्मच, कटी धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, तेल तलने केलिए।
दोनों दाल धोकर रातभर भिगो दें। इसे हींग, नमक, गर्म मसाला और हरी मिर्च मिला कर पीस लें। अब तेल गर्म करें और घोल के मिश्रण को चम्मच से वड़े की तरह सुनहरा होने तक तल लें। अब गर्म वड़े को ठंडे पानी में डाल कर तीन-चार मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे पानी से निकालकर निचोड़ दें। सर्विंग बाउल में वड़ा रख कर कांजी डालें। उसमें भुना जीरा डाल कर धनिया से गार्निश करें।
Tagsवड़ालवकांजीVadaLoveKanjiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





