- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रेसिपी: इस बार लौकी के...
लाइफ स्टाइल
रेसिपी: इस बार लौकी के हलवे की जगह बनाएं टेस्टी लड्डू
Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 12:25 PM IST

x
रेसिपी: लौकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है? लौकी में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पौष्टिक गुण होते हैं। इससे कुछ लोग हलवा भी बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी से आप टेस्टी लड्डू भी तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
500 ग्राम लौकी
5 बड़े चम्मच घी
250 ग्राम शक्कर या खांड
आधा कप कद्दूकस किया नारियल
दो बड़े चम्मच काजू
दो बड़े चम्मच बादाम
दो बड़े चम्मच पिस्ता
दो बड़े चम्मच इलायची
विधि
लौकी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धो लें और छिलके को उतार लें। फिर लौकी को कद्दूकस कर लें और फिर हाथों से दबाकर लौकी के पानी को निकालें। अब एक पेन में घी डालकर गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो लौकी डालकर चम्मच से चलाकर 3-4 मिनट भुनें। भुन जाने पर शक्कर डालकर पानी सूख जाने तक भुनें। अब सभी ड्राईफ्रूट्स को दरदरा पीस लें और फिर इन ड्रायफ्रूट्स को भी लौकी में डालकर मिला लें। आंच को बंद करें फिर भुनी लौकी को ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने पर इसमें नारियल का बुरा और इलायची पाउडर मिलाएं। हाथों पर घी लगाएं और अब लड्डू बनाकर तैयार करें|
Tagsलौकीहलवेटेस्टीलड्डू Bottle gourdhalwatastyladdu जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





