छत्तीसगढ़

चाचा-भतीजे को बस ने रौंदा, एक की मौत

Nilmani Pal
20 Sept 2024 10:58 AM IST
चाचा-भतीजे को बस ने रौंदा, एक की मौत
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका चाचा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। high speed bus

बलौदाबाजार जिले के धाराशिव निवासी विश्राम पटेल अपने भतीजे लिंकेश्वर पटेल को लेकर बीते बुधवार को पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिस्दा आया था। यहां पर रिश्तेदारों से मिलने के बाद चाचा-भतीजा बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। दोनों चाचा- भतीजा जोंधरा के संजय नगर मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा-भतीजा सड़क पर गिर गए।

बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरकर लिंकेश्वर बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोटे आई। इस हादसे में लिंकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विश्राम को गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Pachpedi Police Station


Next Story