लाइफ स्टाइल

Recipe: लाजवाब है ये सूखी लौकी की सब्जी

Sarita
6 Feb 2025 11:58 AM IST
Recipe : यहां हम आपको सूखी लौकी की सब्जी बनाने की विधि बता रहे हैं। इस रेसिपी से बनी लौकी की सब्जी बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आएगी।
लौकी
घी
राई
नमक
काली मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
अमचूर पाउडर
साबुत लाल मिर्च
हरा धनिया
इसे बनाने के लिए लौकी को सबसे पहले धो लें। फिर इसे छील कर इसके छोटे-छोटे टुकड़े करें। अब कुकर में घी गर्म करें और फिर इसमें साबुत लाल मिर्च और राई डालें। इसमें अमचूर पाउडर डालकर सभी मसाले डालें और फिर कटी हुई लौकी को डालें। कुकर का ढक्कन लगाएं और फिर 2 से 3 सिटी के बाद आंच बंद करें। कुकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन हटाएं। अब लौकी ने पानी छोड़ा होगा तो आंच पर इसे कुछ देर लिए रखें और पानी सूखने दें। फिर इसमें अमचूर पाउडर डालें। अंत में हरा धनिया डालें और इसे सर्व करें।
Next Story