- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: स्वादिष्ट दाल...

x
Recipe: हम जिस दाल पराठे की विधि बताने जा रहे हैं, वो इसलिए खास है, क्योंकि बनने के बाद उसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि घर पर सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट दाल पराठा बनाने की खास रेसिपी।
दाल पराठा बनाने की सामग्री
दो कप गेहूं का आटा, 1/2 कप चना दाल, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 कप मेथी के पत्ते, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, हल्दी , लाल मिर्च पाउडर, घी, आवश्यकता अनुसार नमक और पानी
दाल पराठा बनाने की रेसिपी
दाल पराठा बनाने के लिए सबके पहले चने की दाल को रातभर भिगो कर रख दें। फिर सुबह उसे साफ ताजे पानी से धो लें। दाल जब अच्छे से भीग जाए तो उसे कुकर में डालें और पानी मिलकर पका लें। 4 से 5 सीटी में दाल पक जाएगी। जब दाल पक जाए तो गैस बंद करके पहले चना दाल को अच्छे से मैश कर लीजिए। फिर एक बर्तन में निकाल लीजिए।
अब एक बड़े बर्तन में आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, मेथी के पत्ते, हल्दी, घी, गरम मसाला पाउडर मिला लें। फिर मैश की हुई चने की दाल मिला कर पानी डालें और नरम आटा गूंथ लीजिए।
इसके बाद गुंथे हुए आटे से बराबर आकार की लोई बना लीजिए और उसे बेल कर पराठें का आकर दे दीजिए। आप गोल भी कर सकते हैं।
अब मध्यम आंच पर तवा या नॉन स्टिक पैन गर्म करे, जिसपर पराठा रख कर पकाएं। पराठे का रंग बदलने और उसके फूलने तक पकाएं। फिर उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी सेंक लें। जब पराठा दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकने लगे तो उसमें ऊपर से घी लगाकर पका लें।
पराठे का रंग गोल्डन ब्राउन होने लगे तो समझ लीजिए आपका स्वादिष्ट दाल पराठा तैयार है। इसे प्लेट में सर्व करें और दही, मक्खन या अचार के साथ मजे से खाएं और खिलाएं।
Tagsस्वादिष्टदाल पराठा DeliciousDal Parathaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





