- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: पोषक तत्वों...

x
Recipe: क्या आप भी ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स के लिए हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आपको ओट्स उपमा की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
उपमा ओट्स बनाने के लिए आपको एक कप ओट्स, आधा बारीक कटा हुआ प्याज, एक-चौथाई कप बारीक कटी हुई गाजर, एक-चौथाई कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक-चौथाई कप मटर, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हाफ इंच कद्दूकस की हुई अदरक, 6 करी पत्ते, हाफ छोटी स्पून राई, हाफ छोटी स्पून उड़द दाल, हाफ छोटी स्पून चना दाल, एक-चौथाई स्पून हल्दी पाउडर, नमक, एक बड़ी स्पून तेल, एक छोटी स्पून नींबू का रस, एक बड़ा स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया और 2 कप पानी की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- कड़ाही में ओट्स को धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए सूखा भून लीजिए। सूखे भुने हुए ओट्स को अलग कर इसी कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
दूसरा स्टेप- आपको गर्म तेल में राई, उड़द दाल और चना दाल को सुनहरा होने तक चलाते रहना है और फिर इसमें करी पत्ता, कद्दूकस की हुई अदरक और हरी मिर्च एड कर इन्हें भी भून लेना है।
तीसरा स्टेप- अब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डालकर इसे भी भून लीजिए। आखिर में गाजर, शिमला मिर्च और मटर के दाने डालकर इन्हें दो मिनट तक कुक करें जिससे सब्जियां नरम हो जाएं।
चौथा स्टेप- अब कड़ाही में हल्दी पाउडर और नमक एड कर मिक्स कर लीजिए और फिर इसमें दो कप पानी एड कर इस मिक्सचर को बॉइल होने दीजिए।
पांचवां स्टेप- पानी में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए ओट्स मिला लीजिए और लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर कड़ाही को ढका रहने दें जिससे ओट्स पानी सोख ले।
छठा स्टेप- आखिर में गैस बंद करके आप ओट्स उपमा में नींबू का रस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिला सकते हैं जिससे इसका स्वाद बढ़ जाए।
आप गर्मागर्म ओट्स उपमा को नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को ये हेल्दी डिश काफी ज्यादा पसंद आएगी।
Tagsपोषकओट्सउपमाNutritionOatsUpmaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





