- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: मशरूम सैंडविच...

x
Recipe: मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं और पाचन को भी बेहतर करते हैं. आज हम आपको मशरूम सैंडविच की एक आसान और हेल्दी रेसिपी बताएँगे|
सामग्री :
मशरूम – 1 कप (बारीक कटे हुए)
प्याज़ – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 (वैकल्पिक, बारीक कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ऑलिव ऑयल/घी – 1 छोटा चम्मच
पनीर – 1 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
ब्रेड स्लाइस – 4 ब्राउन ब्रेड
हरा धनिया – गार्निश के लिए
एक नॉन-स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें. उसमें प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब हरी मिर्च और कटे हुए मशरूम डालें. 4-5 मिनट तक पकाएँ जब तक मशरूम सॉफ्ट न हो जाएँ.
इसमें नमक और काली मिर्च डालें. चाहें तो थोड़ा पनीर भी मिला सकते हैं.
गैस बंद करें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. अब इस मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएँ और दूसरा स्लाइस ऊपर रखकर टोस्टर या तवे पर सेंक लें.
दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. हरे धनिये की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमागरम परोसें|
Tagsमशरूमसैंडविचसेहतमंदस्वादिष्टMushroomSandwichHealthyTasty जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





