लाइफ स्टाइल

Recipe: आम से बने इन व्यंजनों को बनाकर उनका लुत्फ उठाएं

Sarita
7 April 2025 11:25 AM IST
Recipe: आम से बने इन व्यंजनों को बनाकर उनका लुत्फ उठाएं
x
Recipe: चलिए आज हम आपको आम से बनी 6 लाजवाब व्यंजन और उसकी रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप इस गर्मी जरूर ट्राई करें और चटकारे लगाएं।
आम पन्ना:
गर्मियों में ठंडक भला किसे नहीं चाहिए। तन-बदन को ठंडक देने के लिए तो आम पन्ना बेस्ट है! कच्चे आम, पुदीना, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर बनाए। यह ड्रिंक शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाता है और पेट को ठंडा रखता है, जिन्हें बहुत ज्यादा गर्मी लगती है वो लोग तो आम पन्ना जरूर पीएं।
आम पन्ना की रेसिपी:
सामग्री:
कच्चे आम – 2
पुदीना – 10-12 पत्तियां
भुना जीरा – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
चीनी – 2 बड़े चम्मच
ठंडा पानी – 2-3 कप
विधि:
कच्चे आमों को उबाल लें और ठंडा करके गूदा निकाल लें।
मिक्सर में आम का गूदा, पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और चीनी डालें।
अच्छी तरह पीस लें और ठंडा पानी मिलाएं। बर्फ डालकर परोसें।
आम की कुल्फी:
मीठा खाने का मन है तो मैंगो कुल्फी एकदम परफेक्ट है। बच्चों-बड़ों और बुजुर्गों...ये सब की फेवरेट होती है। बस पका हुआ आम, दूध और थोड़ी सी इलायची को अच्छे से मिक्स करें और फ्रिजर में जमा लें।थोड़ी देर में बी ठंडी-ठंडी मलाईदार मिठास वाली आम कुल्फी तैयार है।
आम कुल्फी की रेसिपी:
सामग्री:
पका हुआ आम – 2 (प्यूरी बना लें)
दूध – 1 लीटरकं
कडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – 2 चम्मच
दूध को धीमी आंच पर आधा कर लें।
उसमें कंडेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालें।
गैस बंद कर के ठंडा करें, फिर आम की प्यूरी मिलाएं।
कुल्फी मोल्ड्स में भरें और फ्रीज़र में 6-8 घंटे रखें।
निकालकर खाएं और चटखारे लें|
Next Story