- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: 10 मिनट में...
लाइफ स्टाइल
Recipe: 10 मिनट में बच्चों के लिए बनाएं स्पेशल ब्रेकफास्ट मिल्की ब्रेड
Sarita
20 Feb 2025 9:43 AM IST

x
Recipe: आज हम आपको बनाना सिखा रहे हैं मिल्की ब्रेड की रेसिपी। यह मिल्की ब्रेड बच्चों को खासतौर पर पसंद आएगी। आपका बच्चा अगर दूध पीने में आना-कानी करता है, तो भी आप इस डिश को बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। आप स्पेशल मौकों पर भी इसे स्वीट डिश के रूप में बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मिल्की ब्रेड की रेसिपी।
मिल्की ब्रेड बनाने की सामग्री
व्हाइट या ब्राउन ब्रेड
चीनी
दूध
ड्राय फ्रूट्स
कस्टर्ड पाउडर
मक्खन
मिल्की ब्रेड बनाने की विधि
इस डिश को बनाने के लिए आप ब्राउन या व्हाइट कोई भी ब्रेड ले सकते हैं। अब आप एक पैन लें। इसमें दो चम्मच मक्खन डालें। अब इसमें दो ब्रेड डालकर उन्हें सेंक लें। अब आपको इसमें एक गिलास दूध डालना है। याद रखें की ब्रेड को अपनी जगह से हिलाएं नहीं। दोनों ब्रेड को सेंकने के बाद एक के ऊपर एक रख दें। अब दूध को पकने दें। अब आधा चम्मच कस्टर्ड पाउडर लेकर इसे आधा कप दूध में मिलाएं। अब इसे पैन में डाल दें। अब इसमें आधे चम्मच से कम चीनी डालें। इसे अच्छी तरह पककर गाढ़ा होने दें। आपको धीमी आंच पर ही इसे पकाना है। अब इसके ऊपर ड्राय फ्रूट्स या ट्रूटी फ्रूटी डाल दें। आपकी मिल्की ब्रेड तैयार है। इसे बच्चों को खिलाएं और खुद भी खाएं। बच्चों को यह रेसिपी बेहद पसंद आएगी। आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर भी एड कर सकते हैं।
Tagsब्रेकफास्टमिल्की ब्रेड BreakfastMilky Breadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





