लाइफ स्टाइल

Recipe:गर्मियों में मेहमानों के लिए बनाएं 'ऑरेंज मॉकटेल'

Sarita
4 Jun 2025 10:59 AM IST
Recipe:गर्मियों में मेहमानों के लिए बनाएं ऑरेंज मॉकटेल
x
Recipe: यह बनाने में भी काफी आसान है और आपके मेहमानाें काे भी पसंद आएगी । आइये जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
आईस - जरूरत अनुसार
ऑरेंज जूस - 110 मिलीलीटर
काला नमक - 1/4 छोटा चम्मच
लेमन जूस - 1 छोटा चम्मच
शुगर सिरप - 2 बड़े चम्मच
स्पार्कलिंग वाटर - 50 मिलीलीटर
1. सबसे पहले एक कांच के गिलास में कुछ आईस क्यूब्स डालें।
2. फिर इसमें 110 मिलीलीटर ऑरेंज जूस, 1/4 छोटा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच लेमन जूस, 2 बड़े चम्मच चीनी और 50 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
3. अब इसे ऑरेंज स्लाइस के साथ गार्निश करें।
4. अापकी ड्रिंक तैयार है। इसे सर्व करें।
Next Story