- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe : होली पर थोड़े...
लाइफ स्टाइल
Recipe : होली पर थोड़े से मावा के साथ बनाएं ढेर सारे लौंगलता, जानें आसान रेसिपी
Sarita
9 March 2025 7:36 AM IST

x
Recipe : अगर आपके पास समय कम हो तो आप फटाफट थोड़े से मावा से लौंगलता बना सकते हैं। यूपी, बिहार में लौंगलता खूब खाई जाती हैं। इसे कुछ लोग लौंगलतिका भी कहते हैं। मैदा और जरा से खोया से ये मिठाई बनकर तैयार हो जाती है। खास बात ये है कि ये लौंगलता जल्दी खराब भी नहीं होती है। तो इस बार होली पर लौंगलता की ये आसानी रेसिपी जरूर ट्राई करें।
लौगलता बनाने के लिए सामाग्री
मैदा- 500 ग्राम
देसी घी- 2 चम्मच
मावा- 200 ग्राम
थोड़े कटे हुए मेवा
चाशनी के लिए- 400 ग्राम चीनी
पानी- 200 ग्राम
लौंगलता बनाने की विधि (How to make Laung Latika Recipe)
सबसे पहले मैदा और घी को अच्छी तरह से मिला लें और थोड़ा पानी डालते हुए हल्का मुलायम आटा गूंथ लें।
आटे को करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें और सारे मेवा बारीक काट लें।
अब बाउल में मावा, मेवा और पिसी हुई इलाइची को अच्छी तरह से मिला लें।
लौंगलता का भरावन को अलग रख दें और चीनी से चासनी तैयार कर लें।
चाशनी जैसे ही हल्की गाढ़ी हो जाए गैस बंद कर दें और चाशनी को ढककर रख दें।
अब मैदा को मसल लें और छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी के साइज की बेल लें।
अब इसके ऊपर अच्छी तरह से पानी लगा लें और ऊपर से थोड़ा मावा का भरावन रखें दें।
अब दोनों किनारे से मोड़कर पानी लगाकर चिपका लें और फिर ऊपर से मोड़कर चिपकाकर इसका लौंगलता बना लें।
सारी लौंग लतिका ऐसे ही बनाकर तैयार कर लें और फिर इन्हें ऑयल में फ्राई कर लें।
गैस की फ्लेम इस दौरान मीडियम ही रखें। जिससे ये अच्छी तरह से सुनहरी हो जाएं।
फ्राई की हुई लौंगलता को तुरंत चासनी में डाल दें और 10 से 12 मिनट तक रखें।
जब चाशनी थोड़ी अंदर चली जाए तो निकाल लें और गर्मागरम लौंगलता सर्व करें।
होली पर घर आए मेहमानों को ये घर पर बनी लौंगलता सर्व करें।
TagsहोलीमावालौंगलताHolimawalaunglataजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





