- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: बिना चीनी के...
लाइफ स्टाइल
Recipe: बिना चीनी के बनाएं रसीला आंवले का मुरब्बा, मिनटों में तैयार
Sarita
27 July 2025 9:51 AM IST

x
Recipe: बारिश के मौसम में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। तो ऐसे में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर यह सुपरफूड पोषक तत्वों का भंडार है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप आंवले का इस्तेमाल मुरब्बा के रूप में कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आंवले का यह स्वाद से भरपूर यह मुरब्बा?
आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री:
आंवला 500 ग्राम, गुड़ 500 ग्राम, इलायची पाउडर आधा चम्मच, काला नमक: आधा चम्मच, सोंठ पाउडर आधा चम्मच, पानी आवश्यकतानुसार
कैसे करें आंवले की तैयारी?
पहला स्टेप: सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धोकर रात भर के लिए पानी में भिगो दें। अगली सुबह, आंवलों को पानी से निकालकर फोर्क की मदद से हर एक आंवले में गहरे-गहरे छेद करें। इससे चाशनी आंवलों के अंदर तक अच्छे से समा जाएगी।
दुसरा स्टेप: उसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी गरम होने के लिए रखें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो आंवलों को इसमें डाल दें। लगभग 7 से 8 मिनट तक आंवलों को मीडियम आंच पर पानी में पकने दें, जब तक कि वे थोड़े नरम न हो जाएं। जब आंवले नरम हो जाएं, तो उन्हें पानी से निकालकर एक अलग बर्तन में रख लें।
तीसरा स्टेप: अब एक कड़ाही में गुड़ को पिघलाएं। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक कि गुड़ घुल न जाए और एक गाढ़ी चाशनी न बन जाए। आपको एक तार की चाशनी नहीं बनानी है, बस थोड़ी चिपचिपी और गाढ़ी हो जाए। तैयार चाशनी में उबले हुए आंवले डाल दें।अब इसमें इलायची पाउडर, काला नमक और सोंठ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
चौथा स्टेप: धीमी आंच पर 30 मिनट तक आंवले की चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ी न हो जाए। कुछ समय बाद गैस बंद कर दें और मुरब्बे को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने पर, इस मुरब्बे को एयर-टाइट कांच के जार में भरकर रखें।
Tagsरसीलाआंवलेमुरब्बाJuicygooseberryjamजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





