लाइफ स्टाइल

Recipe : घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी क्रिस्पी मसाला ओट्स वड़ा

Sarita
23 April 2025 7:43 AM IST
Recipe : घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी क्रिस्पी मसाला ओट्स वड़ा
x
Recipe : यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है. और खास बात यह है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. नीचे दी गई रेसिपी को फॉलो करके आप स्वादिष्ट वड़े घर पर बना सकती हैं|
सामग्री :
ओट्स – 1 कप (थोड़ा दरदरा पीस लें)
चना दाल – ½ कप (भिगोकर 2-3 घंटे के लिए रखें)
प्याज़ – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
करी पत्ते – 6-8 (बारीक कटे हुए, वैकल्पिक)
जीरा – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
सबसे पहले भिगोई हुई चना दाल का पानी निकालकर उसे दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत गीला न हो.
एक बाउल में पिसी हुई दाल, ओट्स, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, करी पत्ते, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा सा पानी छिड़कें.
हाथों को थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाएं.
कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर वड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
गरमागरम ओट्स मसाला वड़े को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें|
Next Story