लाइफ स्टाइल

Recipe: बिना गाजर कद्दूकस किए इस ट्रिक से बनाएं हलवा

Sarita
16 Feb 2025 7:27 AM IST
Recipe:  बिना गाजर कद्दूकस किए इस ट्रिक से बनाएं हलवा
x
Recipe: गाजर का हलवा ज्यादातर घरों में बनता है। यह आसान रेसिपी है। हालांकि ज्यादातर लोगों को गाजर घिसने में समस्या आती है। यहां आप गाजर का हलवा बनाने की इंस्टंट और आसान रेसिपी सीख सकते हैं। इसके लिए आपको गाजर को घिसने की जरूरत नहीं। यह टेस्ट में भी जबरदस्त होता है।
सामग्री:
एक किलो गाजर
तीन बड़े चम्मच घी
हरी इलायची- 4-5
काजू- बारीक कटा हुआ
बादाम बारीक कटा हुआ
चीनी
गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धो लें। अब इसे छीलकर इसके छोटे टुकड़े कर लें। आधी गाजर मिक्सर में डालें। आपको इसे एक बार में नहीं पीसना है। मिक्सी चलाएं फिर बंद करें, चलाएं फिर बंद करें। ऐसे करने से आपकी गाजर कद्दूकस की तरह हो जाएगी। अगर आप एक साथ चलाते जाएंगे तो गाजर का पेस्ट बन जाएगा। इसमें एक-दो टुकड़े बच जाएं उन्हें निकाल लें। बाकी गाजर को दूसरी बार में ऐसे ही बारीक कर लें।
स्टेप 2
अब कुकर में तीन बड़े चम्मच घी लें। इसमें हरी इलाचयची कूटकर डालें। अब इसमें काजू और बादाम बारीक करके डालें। किशमिश डालें। अगर और कोई ड्राईफ्रूट्स या नट्स डालने हों तो वो भी डाल सकते हैं। अब इसमें गाजर डालकर घी में भून लें। गाजर को कुकर में डालकर भूनना जरूरी है वर्ना इसमें उबली गाजर जैसा स्वाद आएगा। जब गाजर भुन जाए तो इसमें एक कप उबला दूध डालें। अब कुकर का ढक्कर बंद करके दो सीटी तक उबालें। दो से ज्यादा सीटियां न लगाएं। कुकर से सीटी न निकालें बल्कि सीटी निकलने दें। अब गैस जलाकर कुकर रखें। इसमें 3/4 कप चीनी डालें। चीनी आप अपने टेस्ट के हिसाब से ले सकते हैं। चीनी को अच्छी तरह मिला लें। अब तेज आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं। अब धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं। अब ऊपर से इसमें एक चम्मच घी और डालें। धीमी आंच पर हलवा तब तक पकाएं जब तक यह घी न छोड़ दे। हलवे का रंग अब पहले से डार्क हो जाएगा।
Next Story