- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: ब्रेड और दूध...

x
Recipe: घर पर कुछ मीठा बनाने की सोचते हैं तो अक्सर दो तीन चीजें जैसे हलवा या खीर ही दिमाग में आते हैं। बाकी मिठाइयां तो बनने में ही घंटों ले लेती हैं। तो बस आज आपके इसी काम को आसान बनाने के लिए हम आपके साथ ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो शायद ही आपने पहले कभी खाई हो। इसके लिए आपको बस ब्रेड और दूध के जरूरत होगी और आप फटाफट बड़ी ही टेस्टी बर्फी बनाकर तैयार कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं ब्रेड से बनी स्वादिष्ट बर्फी ही रेसिपी-
ब्रेड बर्फी बनाने की सामग्री:
ब्रेड से टेस्टी बर्फी बनाने के लिए आपको सिर्फ दो-चार चीजों की ही जरूरत होगी। इसके लिए आपको 4 ब्रेड की स्लाइसेज, लगभग डेढ़ कप मलाईदार दूध या फिर आप दो कप बिना मलाई वाला दूध भी ले सकती हैं। इसके अलावा आपको एक तिहाई कप चीनी, एक चम्मच देसी घी, आधा चम्मच इलायची पाउडर और अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स चाहिए होंगे। बस इन्हीं चीजों से आप फटाफट ब्रेड की बर्फी बना लेंगी।
ऐसे बनाएं दूध और ब्रेड की बर्फी:
स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें और फिर उन्हें मिक्सर में पीसकर एक फाइन पाउडर बनाकर तैयार कर लें। अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें दूध डालें। दूध को तेज आंच पर चलाते हुए पका लें। आपको इस दूध को तबतक पकाना है, जबतक ये रबड़ीदार ना हो जाए। जब दूध अपनी मात्रा का कुल एक चौथाई बच जाए, तो उसमें ब्रेड का पाउडर एड कर दें। इस दौरान गैस की फ्लेम को लो की रखें। आप बर्फी में खुशबू और फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर भी एड कर सकती हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। जैसे ही दूध और ब्रेड आपस में अच्छी तरह बाइंड हो जाए, तो उस स्टेज पर इसमें चीनी एड कर दें।
सभी चीजों के आपस में अच्छी तरह मिक्स करते रहें। जैसे-जैसे चीनी पिघलने लगेगी, इस मिक्सचर का रंग और टेक्सचर कुछ-कुछ हलवे की तरह दिखाई देने लगेगा। इस दौरान इसमें दो चम्मच देसी घी मिलाएं। धीमी आंच पर इन सभी चीजों को चलाते हुए लगभग 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं। जब मिक्सचर में देसी घी अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाए और इसका टेक्सचर दानेदार हो जाए, तब गैस को बंद कर दें। अब किसी बर्तन में घी लगाएं और इस मिक्सचर को उसमें डालें। थोड़ी देर ठंडा होने दें, फिर उसके बाद इसे बर्फी की शेप में कट कर लें। आप अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश कर सकती हैं।
Tagsब्रेडदूधबर्फीBreadmilkbarfiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





