- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe:दिवाली पर बनाएं...
लाइफ स्टाइल
Recipe:दिवाली पर बनाएं देसी घी के बेसन के लड्डू, फटाफट नोट कर लें रेसिपी
Sarita
13 Oct 2025 9:49 AM IST

x
Recipe: अगर आप मिलावटी मिठाई से बचना चाहते हैं तो घर पर शुद्ध देसी घी से बेसन के लड्डू बनाकर तैयार कर सकते हैं। बेसन के लड्डू फटाफट तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू बनाने की रेस्पी बता रहे हैं। जान लें बेसन के लड्डू की रेसिपी और खास सामग्री।
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री:
आपको बेसन के लड्डू बनाने के लिए करीब 1 किलो बेसन चाहिए। इसके लिए 1 किलो बूरा चाहिए। करीब 700- 800 ग्राम घी चाहिए। 7-8 बड़े चम्मच सूजी लेनी है। अगर बेसन मोटा है तो सूजी सिर्फ 1 चम्मच भी काफी है। लड्डू में डालने के लिए पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स काट लें।
बेसन के लड्डू की रेसिपी:
पहला स्टेप- बेसन के लड्डू बनाने के लिए भारी तली की कड़ाही में घी डालकर पिघलाएं और फिर उसमें बेसन डाल दें। अब बेसन को चलाते हुए भून लें। शुरू में गैस की फ्लेम हाई रखें और लगातार चलाते रहें। बाद में जब बेसन हल्का पतला हो जाए तो गैस को मीडियम फ्लेम पर कर दें। बेसन जब हल्का भुन जाएगा तो पतला हो जाएगा। आपको ब्राउन रंग होने तक बेसन को भूनना है। बेसन भुनने की पहचान रंग और खुशबू से की जा सकती है। बेसन पूरी तरह भुन जाएगा तो घी अलग से छोड़ने लगेगा और काफी फूल जाएगा। अब गैस को बंद कर दें और बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे बेसन नीचे से जले नहीं। बेसन को जल्दी ठंडा करना है तो दूसरे बर्तन में निकाल लें।
दूसरा स्टेप- अब एक पैन में 2 चम्मच घी डालें और इसमें सूजी डालकर भून लें। अब सूजी को भी बेसन में मिला दें। दोनों चीजों को ठंडा होने के बाद बूरा छानकर मिला दें। ध्यान दें अगर गर्म बेसन में बूरा मिलाया तो पूरा बैटर पतला हो जाएगा। अब जो भी ड्राई फ्रूट्स बेसन में मिलाना चाहें वो मिक्स कर दें। आप अपनी पसंद के हिसाब से मेवा को छोटा बड़ा काट सकते हैं। सारी चीजों को मिलाते हुए मिश्रण तैयार कर लें। अब इससे अपनी पसंद की शेप में लड्डू बनाकर तैयार कर लें। सारे लड्डू इसी तरह बनाकर रख लें। किसी कांच के जार में लड्डू बनाकर रख दें। बेसन के लड्डू को आप 10-15 दिन तक आसानी से खा सकते हैं।
Tagsबेसनलड्डूGram flour laddus जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





