- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गुड़ और चने की...

x
Recipe: चने की दाल और गुड़ से बनी पूरन पोली का स्वाद ऐसा है कि एक बार खा लेंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा। जब भी कुछ मीठी खाने का मन हो तो आप इस रेसिपी से पूरन पोली बना सकते हैं। जानिए पूरन पोली की रेसिपी।
पूरन पोली की रेसिपी:
पहला स्टेप- पूरन पोली बनाने के लिए करीब 1 कप चना दाल लें। दाल को अच्छी तरह से धो लें और फिर उसे कुकर में डालकर थोड़ी हल्दी और 1 चुटकी नमक डालकर 4-5 सीटी लगाकर उबाल लें। अब दाल का सारा पानी अलग निकाल दें और दाल को ठंडा होने के लिए रख दें।
दूसरा स्टेप- जब तक दाल ठंडी हो रही है आप पूरन पोली का आटा तैयार कर लें। इसके लिए 1 कप आटा लें। आटे में थोड़ी हल्दी और 1-2 चम्मच देसी घी डाल दें। अब जो दाल का पानी निकला है उससे या नॉर्मल पानी से मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को सेट होने के लिए रख दें।
तीसरा स्टेप- अब एक कड़ाही लें उसमें 2 चम्मच देसी घी डालें। दाल को मैश करते जाएं और जब अच्छी तरह मैश हो जाए तो इसमें गुड़ या चीनी मिला दें। अब डाल को थोड़ी देर अच्छी तरह से भून लें। दाल में थोड़ी पिसी इलायची और सौंफ स्वाद के लिए डाल सकते हैं।
चौथा स्टेप- स्टफिंग को ठंडा होने दें। अब आटे से लोई तोड़कर हल्का बड़ा कर लें। इसमें चनादाल की स्टफिंग भर दें और बंद करके पराठे की तरह बेल लें। अब देसी घी लगाकर पूरन पोली को अच्छी तरह से सेंक लें। गर्मागरम पूरन पोली को दूध, दही, आमरस या अचार से खाएं।
Tagsगुड़चनेदालस्वादिष्टपूरन पोलीJaggerygramlentilsdeliciousPuran Poliजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





