लाइफ स्टाइल

Recipe: मानसून में कमल ककड़ी की कुरकुरी रेसिपी बनाकर खाएं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Sarita
7 July 2025 10:49 AM IST
Recipe: मानसून में कमल ककड़ी की कुरकुरी रेसिपी बनाकर खाएं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद
x
Recipe: कमलककड़ी विटामिन सी के अलावा राइबोफ्लोविन, नियासन, एस्परेगिन, एस्कॉर्बिक एसिड आदि का भी सोर्स है. चलिए जान लेते हैं कमलककड़े से बनने वाले क्रंची चिप्स की रेसिपी|
कमल ककड़ी चिप्स बनाने के इनग्रेडिएंट्स:
चिप्स बनाने के लिए आपको ज्यादा इनग्रेडिएंट्स इकट्ठा करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसके लिए आप 1 कमल ककड़ी ले सकते हैं. अगर इससे ज्यादा लें तो मसाला और ऑयल को बढ़ा दें. एक चम्मच ऑलिव ऑयल लें क्योंकि ये हेल्दी माना जाता है. काली मिर्च का पाउडर दो चुटकी, चाट मसाला और नमक स्वाद के मुताबिक. चलिए देख लेते हैं रेसिपी|
ये है चिप्स बनाने की इजी रेसिपी:
सबसे पहले कमल ककड़ी को अच्छे से धोकर किसी कपड़े से पोंछ लें ताकि सारी नमी हट जाए. इसके बाद इसे पतली स्लाइस में काटें और अंदर से जो पानी निकला है उसे भी सुखा लें. कमल ककड़ी को काटने के लिए आप स्लाइसर की मदद ले सकते हैं ताकि उसकी कटिंग बिल्कुल फाइन हो. अब ये स्लाइस एक बाउल में डालें. ऑलिव ऑयल और मसाले डालकर चम्मच से मिला लें. इन चिप्स को बेकिंग ट्रे में रखें और 180°C पर बेक होने के लिए ओवन में रख दें. 15-20 मिनट चेक करें. इतनी देर में आपके चिप्स एकदम कुरकुरे हो जाएंगे|
Next Story