- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी गुलाब और दूध वाली कुल्फी
Sarita
8 Jun 2025 12:39 PM IST

x
Recipe: अगर आपको कुल्फी खाना पसंद है तो आज हम आपको ऐसी रोज और दुध वाली दो तरह की कुल्फी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह घर झटपट से बनकर तैयार हो जाएगी. आपका जब मन चाहे इसे बना सकते हैं और अपनी पसंद के मुताबिक मीठा या बाकी सामग्री डाल सकते हैं|
रोज कुल्फी:
आप रोज और मावा से कुल्फी बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो धीमी आंच पर दूध उबालें और उसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छे में मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें मावा डालकर इसके मिक्स हो जाने तक दूध को लगातार चलाते रहें. अब दूध में गुलाब की साफ पंखुड़ियां और रोज सिरप डालकर अच्छे से मिस्क कर लें|
इसके बाद इसमें चीनी डालें और इसे मिक्स करें. थोड़ी देर बाद गैस बंद करें और इसे हल्का ठंडा होने के लिए रख दें. थोड़ा ठंडा होने के बाद आप इसे ड्राई फूड्स डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें. इसके बाद इसे गोल्ड में डालकर ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालें और फ्रिजर में रख दें. इसके बाद आपकी कुल्फी तैयार हो जाएगी|
दूध की कुल्फी:
इसे बनाने के लिए फुल क्रीम दूध को कढ़ाई में डालकर उबाल लें. अगर कढ़ाई एल्युमीनियम और लोहे की हो तो ज्यादा सही रहेगा. इसके बाद इसे पकाएं और चलाते रहें. साइड में जितनी भी बार मलाई जमें उसे स्क्रैच कर बार-बार दूध में ही मिला दें. इसके बाद अब जब दूध आधा हो जाए, तो इसमें बादाम और चीनी डालें. अब थोड़े से पानी में कॉर्न फ्लॉर घोल लें|
इसके बाद जब दूध की मात्रा 1/3 में रह जाए. तो इसमें कॉर्न फ्लॉर का घोल डालें और लगातार चलाते रहें. ऐसा करने से दूध का टेक्सचर क्रीमी हो जाएगा. दूध अच्छे से उबलने के बाद गैस बंद कर दें. इसके बाद दूध को थोड़ा ठंडा या रूप टेम्प्रेचर पर आने तक रख दें. क्रीमी दूध कुल्फी का बेस है और अब इसे जमाने की बारी आती है. किसी बड़े बर्तन में क्रश आइस और नमक डालकर इसमें कुल्फी का सांचा रखकर इसे जमा सकते हैं. इससे बिल्कुल बाजार में टेक्सचर आएगा|
Tagsगर्मियोंठंडीकुल्फीSummercoldkulfiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





