लाइफ स्टाइल

Recipe For Teej: इस स्वादिष्ट मिठाई के साथ खोलें हरतालिका तीज का व्रत

Sarita
26 Aug 2025 6:45 AM IST
Recipe For Teej: इस स्वादिष्ट मिठाई के साथ खोलें हरतालिका तीज का व्रत
x
Recipe For Teej: हरतालिका तीज का व्रत काफी कठिन होता है और इसका पारण अगले दिन सुबह होता है। अगर आप अपने व्रत के पारण के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां एक पकवान की रेसिपी दी जा रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मखाने की खीर की, जो व्रत के पारण के लिए सबसे बेस्ट विकल्प मानी जाती है। ये काफी हेल्दी भी होती है, इसलिए आप इसका सेवन अगर व्रत के पारण के समय करेंगी तो ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
मखाने का खीर बनाने का सामान:
मखाने – 1 कप
दूध – 1 लीटर
देशी घी – 1 छोटा चम्मच
चीनी – 3-4 बड़े चम्मच
कटे हुए ड्राय फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2-3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
केसर – कुछ धागे (गर्म दूध में भीगे हुए)
विधि:
मखाने की खीर बनाने की विधि काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले मखानों को भूनना है। मखाने को भूनने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें और फिर उसमें मखाने डालें। अब इसे हल्की गैस पर चलाते हुए भून लें। इसे आपको कुरकुरा होने तक भूनना है, वरना खीर में स्वाद नहीं आएगा। अब इसे या तो मिक्सी में डालकर थोड़ा दरदरा पीस लें।
ध्यान रखें कि आपको इसके बस टुकड़े करने हैं, इसे महीन नहीं पीसना। दरदरा पीसने के बाद अब बारी आती है खीर के लिए दूध को उबालने की। तो एक पैन में दूध उबालने के लिए रख दें।
जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें दरदरे पिसे हुए मखाने डालें। इसके बाद इसे लगातार चलाएं। 10-15 मिनट धीमी आंच पर इसे पकाएं ताकि मखाने दूध में अच्छे से गल जाएं। जब मखाने गल जाएं तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें।
सबसे आखिर में इसमें स्वादानुसार ड्राय फ्रूट्स भी डाल दें। अब दो से तीन मिनट इसे पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसे आप बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और व्रत के पारण के समय इसका सेवन कर सकते हैं।
Next Story