- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: चना दाल चीला...

x
Recipe: नाश्ते के लिए चीला अच्छा ऑप्शन है। हालांकि कुछ लोग बेसन चीला और मूंग दाल का चीला खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप टेस्ट को चेंज करने के लिए चना दाल का चीला बनाकर खा सकते हैं। चना दाल का चीला आपके शरीर को एनर्जी देगा और जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाएंगे। चना दाल के चीला में आप पसंदीदा सब्जियां डाल सकते हैं। इस चीला को हरे धनिए या पुदीना की चटनी से खाएं। जानिए चना दाल का चीला बनाने की रेसिपी।
चना दाल का चीला बनाने के सामग्री:
चना दाल- 2 कप
हरा धनिया- 2 स्पून बारीक कटा
प्याज- 1 बारीक कटा
टमाटर- 1 बारीक कटा
गाजर- 1 कद्दूकस की गई
हरी मिर्च- 2-3 बारीक कटी
दही- आधा कप
स्वादानुसार नमक
थोड़ा तेल
चना दाल का चीला रेसिपी:
चना दाल का चीला तैयार करने के लिए दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर पानी निकालकर मिक्सी में बरीक पीस लें।
दाल को जब पीस रहे हों उसी वक्त इसमें हरी मिर्च भी डाल सकते हैं और पीस सकते हैं। इससे मिर्च एकदम से मुंह में नहीं आएगी और हल्का फ्लेवर पूरे में आ जाएगा।
दाल के पेस्ट को किसी बाउल में निकाल लें और इसमें बारीक कटा प्याज-टमाटर और गाजर जैसी सब्जियों को मिला लें। अब बैटर में आधा कप दही मिक्स करें। अगर बैटर चीला के हिसाब से गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लें।
चीला के लिए बैटर बहुत ज्यागा पतला या ज्यादा ही गाढ़ा न हो। अब नमक डाल दें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बैटर को 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और तब तक चीला के लिए चटनी तैयार कर लें।
अब एक तवा या पैन लें और उसे गर्म करें। अब हल्का ऑयल लगाकर ग्रीस करें और तैयार चीला का बैटर डालकर फैला दें। चीला को आपको रोटी का आकार जितना बनाना है। चीला को मीडियम फ्लेम पर सेंक लें और फिर पलट दें।
दूसरी तरफ से भी चीला को सेंक लें और जब दोनों साइड से चीला अच्छा सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें। अब इस चीला के साथ तैयार की गई चटनी रखें और नाश्ते में सर्व करें। यकीन मानिए ये चीला बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। आप एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।
Tagsचना दालचीला Chana DalCheelaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





