- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: स्वादिष्ट...

x
Recipe: यूं तो चुकंदर खाना सभी के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन बच्चे अक्सर इसे खाने से दूर भागते हैं. एक कप चुकंदर में ही 3.8 ग्राम फाइबर होता है. फाइबर की वजह से बच्चों को मोटापा और कब्ज से बचाव मिलता है. बच्चों के खाने में चुकंदर को जरूर शामिल करना चाहिए.ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो यहां हम आपके लिए एक स्वादिष्ट व्यंजन की रेसिपी लेकर आए हैं. चुकंदर में आयरन और फोलिक एसिड उच्च मात्रा में होता है जिससे बच्चों को एनीमिया से बचाव मिलता है. बच्चों में खून की कमी नहीं होने देगा और अगर बच्चे में पहले से ही खून की कमी है, तो उसे भी दूर कर देगा|
चुकंदर फ्राइज (Beetroot Fries):
अगर आप स्नैक्स खाना पसंद करते हैं, तो चुकंदर से फ्राइज तैयार कर सकते हैं. हालांकि, इसे बनाना थोड़ा मु्श्किल है, लेकिन अगर थोड़ा ध्यान रखा जाए तो यकीनन एक अच्छे फ्राइज तैयार किए जा सकते हैं|
सामग्री:
चुकंदर- 2
जीरा पाउडर- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार)
ताजा धनिया- 1-2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
आलू का आटा- 2 बड़े चम्मच
कॉर्नफ्लोर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
तेल- तलने के लिए
चुकंदर फ्राइज की विधि:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें. फिर चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें. अब चुकंदर को पतले स्ट्रिप्स में काट लें.
आप इसे कटिंग मशीन का इस्तेमाल करके भी काट सकते हैं, ताकि फ्राइज समान आकार के बनें. एक पैन में पानी उबालें और उसमें कटी हुई चुकंदर की स्ट्रिप्स डालें.
चुकंदर को 3-4 मिनट तक उबालें, ताकि वह नरम हो जाएं, लेकिन पूरी तरह से पके नहीं. फिर चुकंदर को छानकर ठंडे पानी में डालें, ताकि यह जरूरत से ज्यादा न गल पाएं.
उबली हुई चुकंदर की स्ट्रिप्स को एक साफ कपड़े पर रखें और अच्छे से सुखा लें. यह सुनिश्चित करें कि चुकंदर में कोई अतिरिक्त पानी न हो. एक बाउल में आलू का आटा, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें.
इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें, जिससे चुकंदर की स्ट्रिप्स अच्छी तरह से कोट हो सकें. आप चाहें तो इस बैटर में नींबू का रस और ताजा धनिया भी मिला सकते हैं.
फिर चुकंदर की स्ट्रिप्स को तैयार बैटर में डुबोकर अच्छी तरह से कोट करें, ताकि पूरी स्ट्रिप्स बैटर से कवर हो जाएं. एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो चुकंदर की स्ट्रिप्स को धीरे-धीरे तेल में डालें. चुकंदर के फ्राइज को मध्यम आंच पर कुरकुरा और सुनहरा होने तक तलिए.
तले हुए चुकंदर के फ्राइज को किचन टॉवल पर निकालकर एक्सेस तेल सोखने दें. फिर इन्हें गर्मागर्म सर्व करें. आप इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं|
चुकंदर का जैम (Beetroot Jam):
सामग्री:
चुकंदर- 2
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
चीनी- 1 कप
नींबू का रस- 1 चम्मच
पानी- आधा कप
चुकंदर का जैम बनाने की विधि:
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें. फिर अब चुकंदर को कद्दूकस कर लें या छोटे टुकड़ों में काट लें.
फिर एक पैन में आधा कप पानी डालकर उसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें. चुकंदर को हल्की आंच पर उबालें, जब तक वह नरम न हो जाए.
उबालने के बाद चुकंदर का पानी लगभग सूख जाना चाहिए. उबले हुए चुकंदर को मिक्सी में डालकर उसका प्यूरी बना लें. प्यूरी को एक पैन में निकालें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
इस प्यूरी को हल्की आंच पर पकने दें. कुछ समय बाद प्यूरी में चिपचिपाहट आनी लगेगी, इसका मतलब जैम पकने लगा है.
जब जैम गाढ़ा हो जाए, तो उसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. जैम के तैयार होने की जांच करने के लिए एक छोटी प्लेट पर कुछ जैम की बूंद डालें.
अगर जैम आसानी से फैल जाए, तो यह तैयार है. अगर वह कटा हुआ दिखाई दे, तो इसे और कुछ समय पकाएं. जैम को पैन से निकालकर ठंडा होने के लिए रखें और इस्तेमाल करें|
Tagsस्वादिष्टव्यंजनDelicious dishes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





