छत्तीसगढ़

ड्यूटी के दौरान आरक्षक की मौत, दो बाइकों में भिड़ंत

Nilmani Pal
30 Nov 2025 10:41 AM IST
ड्यूटी के दौरान आरक्षक की मौत, दो बाइकों में भिड़ंत
x
छग

सूरजपुर। जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं. दो बाइकों की आपस की भिड़ंत में एक आरक्षक की मौत हो गई. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था.

दरअसल, शनिवार रात को आरक्षक दलसाय कोराम परशुरामपुर से वारंट तामील कर वापस रामानुजनगर थाने लौट रहा था. इसी दौरान सरईपारा गांव में आरक्षक की बाइक और सामने की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था.

आरक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य रामानुजनगर में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आरक्षक ने आज दम तोड़ दिया है. रामानुजनगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.


Next Story
null