लाइफ स्टाइल

Recipe: चाय का स्वाद बढ़ा देंगे कुरकुरे करेले के पकौड़े

Sarita
14 Feb 2025 11:36 AM IST
Recipe: चाय का स्वाद बढ़ा देंगे कुरकुरे करेले के पकौड़े
x
Recipe: इस रेसिपी का स्वाद एक बार चखने के बाद आप इसे बार-बार अपनी किचन में ट्राई करना पसंद करेंगे।
करेले के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री-
- 6 करेले
- 1 कप बेसन
- आधा कप चावल का आटा
- 4 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चुटकी हींग
- तलने के लिए सरसों का तेल
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
करेले के पकौड़े बनाने का तरीका-
करेले के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले करेले के छिलके उतारकर उन्हें गोल शेप में काट लें। इसके बाद एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा और बाकी मसाले डालकर उसका घोल तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करके कटे हुए करेले बेसन के घोल में डीप करके तेल में फ्राई कर लें। इन करेलों को क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। इसके बाद फ्राइड करेलों के ऊपर चाट मसाला छिड़ककर उन्हें चाय के साथ सर्व करें।
Next Story