लाइफ स्टाइल

कच्चे पपीते की खीर : यह छोटे-बड़े सभी पर कमाल का असर करती है, जीभ को भी इसका साथ पसंद आता है

Sarita
28 Jan 2025 6:46 AM IST
कच्चे पपीते की खीर : यह छोटे-बड़े सभी पर कमाल का असर करती है, जीभ को भी इसका साथ पसंद आता है
x
कच्चे पपीते की खीर : यह आपकी जीभ को तो खुश करेगी ही, साथ ही सेहत के लिहाज से भी इसे उचित माना जाता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती। यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करेंगे तो आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
दूध
चीनी
ड्राई फ्रूट्स
घी
इलायची पाउडर
- सबसे पहले पपीता छीलकर धो लें और फिर कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में पानी गरम करें और जब उसमें उबाल आने लगे तो आंच कम कर दें।
- अब उसमें कददूकस किए हुए कच्चे पपीते को डालकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें और पपीते से सारा पानी निकाल दें।
- आप चाहें तो इसे छन्नी में भी छान सकते हैं। जब पानी निकल जाए तो कड़ाही को वापस गैस पर रखें और उसमें 1 चम्मच घी मिक्स करें।
- अब इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स को भी तल लें और उसे एक कटोरी में निकालकर रख दें। दूसरी तरफ एक बड़े बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख दें।
- ड्राई फ्रूट्स को तलने के बाद बचे हुए घी को मिक्स कर दें और पपीते को 2 मिनट तक फ्राई करें।
- 2 मिनट फ्राई करने के बाद इसे एक प्लेट से दो मिनट के लिए ढक दें। ऐसा करने से यह थोड़ी पक जाएगी और खीर बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- अब गैस की आंच कम कर दें और इसमें दूध मिक्स कर दें। इसे तब तक पकाना है जब तक की दूध आधा ना हो जाए।
- चेक करें अगर खीर गाढ़ी नजर आ रही है तो इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिक्स करें। चीनी स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा मिक्स कर सकते हैं।
- इसे कुछ मिनट तक पकाने के बाद इसमें आधे ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। कुछ ड्राई फ्रूट्स आखिर में सर्व करने के लिए रखें। तैयार है पपीते की खीर।
Next Story