- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rava Idli without...
लाइफ स्टाइल
Rava Idli without Curd: जानिए कैसे बिना दही के भी बना सकते हैं रवा इडली
Sarita
9 May 2025 8:42 AM IST

x
Rava Idli without Curd: चलिए आज इस लेख में हम आपको दही के बिना रवा इडली बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं-
आवश्यक सामग्री :
बैटर बनाने के लिए:
एक कप बारीक सूजी
तीन चौथाई कप पानी
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच ईनो
नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए
1 बड़ा चम्मच तेल
आधा छोटा चम्मच राई
आधा छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच चना दाल
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
5-6 करी पत्ते
एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक
6-8 काजू
2 बड़े चम्मच कद्दूकस की गाजर
1 बड़ा चम्मच कटा धनिया
बिना दही के रवा इडली कैसे बनाएं:
सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गरम करें।
अब इसमें 1 कप सूजी डालकर 4-5 मिनट तक हल्का भूनें, जब तक हल्की खुशबू और हल्का सुनहरा रंग न आ जाए।
इसे लगातार चलाते रहें। लेकिन ज़्यादा न भूनें। अब इसे ठंडा होने दें।
अब उसी पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें।
फिर राई डालें और चटकने दें।
अब जीरा, चना दाल, उड़द दाल डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
फिर अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता और काजू डालकर 1 मिनट तक भूनें।
अब गैस बंद कर दें और ये तड़का भुनी हुई सूजी में डाल दें।
अब एक बाउल में भुनी हुई सूजी और तैयार तड़का मिक्स करें।
नमक, गाजर और धनिया मिलाएं।
फिर नींबू का रस और लगभग तीन चौथाई कप पानी डालें।
अच्छे से मिक्स करके बैटर तैयार करें।
इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
इडली बनाने से ठीक पहले बैटर की कंसिस्टेंसी चेक करें। अगर ज़्यादा गाढ़ा हो गया हो तो थोड़ा पानी और डालें।
अब इसमें बेकिंग सोडा या ईनो डालें।
एक ही दिशा में धीरे से मिलाएं लेकिन इसे ओवरमिक्स ना करें।
अब इडली के सांचे में थोड़ा तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
ईनो डालने के तुरंत बाद बैटर सांचों में डाल दें।
इडली कुकर या स्टीमर में 10-12 मिनट मीडियम आंच पर स्टीम करें।
कांटे या टूथपिक से चेक करें। अगर यह साफ निकल आए तो इडली तैयार है।
अब इसे 2-3 मिनट ठंडा होने दें फिर धीरे से सांचों से निकालें।
गरमा-गरम इडली को नारियल चटनी, सांभर या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
TagsRava Idliwithout Curdरवा इडलीRava Idliजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





