- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Raksha Bandhan 2025: ...
लाइफ स्टाइल
Raksha Bandhan 2025: राखी के दिन अपने बालों को इस खास अंदाज़ में करें स्टाइल
Sarita
8 Aug 2025 12:20 PM IST

x
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन क्या पहनना है और अपने आउटफिट को कैसे स्टाइल करना है, ये तो लड़कियां पहले से ही सोच लेती हैं, लेकिन अक्सर उन्हें समझ नहीं आता कि अपने आउटफिट के साथ कौन सा हेयरस्टाइल बनाएँ।
इसलिए हम आपको यहाँ कुछ ऐसे हेयरस्टाइल के विकल्प देने जा रहे हैं, जिन्हें ट्राई करने के लिए आपको पार्लर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह का हेयरस्टाइल किसी भी साड़ी या सूट के साथ बहुत अच्छा लगेगा। तो बस बिना सोचे-समझे इस राखी स्पेशल हेयरस्टाइल के साथ अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हो जाइए।
स्लीक बन:
गर्मी का मौसम है, ऐसे में स्लीक बन आपको कंफर्टेबल रहने में मदद करेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कंघी करना है। इसके बाद इससे जूड़ा बनाना है। आप इस तरह के स्लीक बन से अपना पूरा लुक बदल सकती हैं। बस ध्यान रखें कि ये तभी बनाएं, जब आपके चेहरे पर ये अच्छा लगता हो, क्योंकि स्लीक बन हर किसी पर अच्छा नहीं लगता है।
हाफ टाई:
अपने बालों को आप सारा अली खान की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए अपने आगे की साइड के बालों को पीछे की तरफ अटैच करें। इस दौरान बालों में कोई अच्छा का क्लेचर या फिर क्लिप लगाएं। बाजार में आजकल काफी सुंदर-सुंदर सी क्लिप्स आती हैं, जिसको लगाने से आपका स्टाइल बदल जाएगा।
मेसी बन:
मेसी बन की वजह से लुक काफी क्यूट दिखता है। इसलिए आप इस तरह का मेसी बन साड़ी या सूट के साथ भी बना सकती हैं। ऐसे मेसी बन के साथ आप माथा पट्टी भी अटैच कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो मांगटीका लगाएं। इस तरह का मेसी बन आप जब साड़ी के साथ बनाएंगी तो आपका लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा।
यदि आपके बाल लंबे हैं लेकिन गूंथ पर गोटी बनाना आपको नहीं आता तो आप इस तरह से चोटी पर रबड़ बैंड बांधकर पोनीटेल बनाएं। इस पोनीटेल में रबड़ के साथ गुलाब का फूल लगाएं। ऐसा गुलाब का फूल आपकी खूबसूरती को कई गना बढ़ा देगा। ध्यान रखें कि इस चोटी के साथ आपको रबड़ को ढीला बांधना है।
गजरे वाली चोटी:
आजकल ये वाली हेयर स्टाइल भी देखने में खूबसूरत लगती है। इसके लिए बालों में पहले तो गूंथकर ढीली-ढीली चोटी बनाएं। इस चोटी को बांधने के बाद फूलों वाला गजरा बालों पर लगाएं। ऐसा गजरा आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा।
फ्लोरल ब्रेड:
इस तरह की फ्लोरल ब्रेड आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। इसके लिए पहले तो बालों को क्रिंप करें फिर उसमें ढीली-ढीली फ्लोरल चोटी बांधें। चोटी को एकदम नीचे तक बांधनी है। अब इसमें फूल अटैच करें। आप चाहें तो व्हाइट रंग के बीट्स वाले फूल भी चोटी पर अटैच करें, ताकि आपका लुक और प्यारा लगे।
TagsRaksha Bandhanराखीबालोंस्टाइलRaksha BandhanRakhiHairStyle जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





