लाइफ स्टाइल

Ragi Roti Recipe: घर पर बनाएं मुलायम और फूली-फूली रागी रोटी

Sarita
10 Dec 2025 11:05 AM IST
Ragi Roti Recipe: घर पर बनाएं मुलायम और फूली-फूली रागी रोटी
x
Ragi Roti Recipe: अगर आप अपने नाश्ते में हेल्दी और फाइबर से भरपूर खाना जोड़ना चाहते हैं तो रागी रोटी बनाकर जरूर ट्राई करें. ये रोटी उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो देसी खाने का स्वाद अपने रोजाना खाने में रखना चाहते हैं. कभी-कभी रागी रोटी बनाने के टाइम आटा ज्यादा सख्त हो जाता है या बेलने के टाइम रोटी फट जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं रागी रोटी बनाने की रेसिपी जिससे आप इसे मुलायम और फूली-फूली बनाकर सर्व कर सकते हैं|
रागी रोटी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
घी – जरूरत अनुसार
रागी का आटा – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत अनुसार
सबसे पहले आप एक बर्तन में आधा या 1 कप पानी गर्म करें. फिर इसमें नमक, घी डालें और इसके बाद आप रागी का आटा डालकर चम्मच से मिलाएं.
आप चम्मच की मदद से आटे को अच्छे से मिलाकर गूंथ लें. गैस बंद करने के बाद इसे हल्के हाथों से कुछ देर तक गूंथते रहें, जिससे आटा एकदम मुलायम बन जाए.
अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे रोटी के आकार में गोल बेल लें.
गैस पर तवा गर्म करें. जब तवा अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो बेले हुई रागी रोटी को उस पर रखें और दोनों ओर से अच्छे से सेकें.
रोटी पक जाने पर इसे तवे से उतारकर प्लेट में निकालें और अपनी पसंद की किसी भी सब्जी या दही के साथ गरमा–गरम सर्व करें|
Next Story