- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ragi Mooli Chilla: कम...
लाइफ स्टाइल
Ragi Mooli Chilla: कम सामग्री में तैयार करें टेस्टी रागी मूली चीला
Sarita
21 Dec 2025 12:50 PM IST

x
Ragi Mooli Chilla: नाश्ता हो या लंच का टाइम लोग इस समय कुछ नया और हेल्दी खाना पसंद करते हैं ऐसे में आपके लिए रागी मूली चीला परफेक्ट रेसिपी हो सकती हैं. इसे आप बनाने के बाद किसी भी सब्जी, चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. ये जल्दी बनने के साथ कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से रागी मूली चीला बनाने की विधि|
रागी मूली चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
रागी का आटा – 1 कप
मूली – 1
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा)
जीरा – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – जरूरत अनुसार
रागी मूली चीला बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप मूली को कद्दूकस मूली को कद्दूकस करके उसका पानी हल्का निचोड़ लें.
अब आप एक बड़े बर्तन में रागी का आटा, कद्दूकस की मूली, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, जीरा और नमक डालें.
इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा.
अब आप गैस में तव गर्म करें, इसमें हल्का तेल लगाएं. तवा गर्म हो जाने के बाद आप एक चम्मच की मदद से चीला का घोल लेकर तवे में गोल आकार में फैलाएं.
इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ अच्छे से सेंक लें. इसी तरह आप सारे चीले को अच्छे से पका लें.
चीला पक जाने के बाद आप इसको एक प्लेट में निकालकर दही या सब्जी के साथ परोसकर खाए और स्वाद का मजा लें|
TagsRagi MooliChillaटेस्टीरागी मूलीचीला Ragi RadishTastyRagi Radish Chilla जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





