- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ragi Chocolate Cookies...
लाइफ स्टाइल
Ragi Chocolate Cookies : बच्चों के लिए तैयार करें ये हेल्दी स्नैक
Sarita
17 Nov 2025 8:20 AM IST

x
Ragi Chocolate Cookies : बच्चों को चॉकलेट वाले स्नैक्स बहुत ज्यादा पसंद होते हैं. बाजार वाले स्नैक्स में मैदा, केमिकल और प्रिजर्वेटिव से बनाकर तैयार किया जाता है जिसे लंबे समय तक खाने पर बच्चों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को बाजार वाले मिलावटी स्नैक की बजाय कुछ हेल्दी स्नैक खिलाना चाहती हैं तो बिना चीनी, मैदा और बिना तेल से बनने वाली यह रागी चॉकलेट कुकीज बना सकती हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और बस कुछ ही समान का इस्तेमाल करके आप इसे आसानी से बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर रागी के आटे से हेल्दी कुकीज बनाने का तरीका|
रागी चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
रागी का आटा- एक कप
गुड़ का पाउडर – आधा कप
कोको पाउडर – आधा कप
घी- आधा कप
बेकिंग पाउडर – आधा चम्मच
बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
नमक – एक चुटकी
दूध – आधा कप
चॉकलेट चिप- दो चम्मच
सूखा मेवा – दो चम्मच
चॉकलेट – 20 ग्राम
रागी चॉकलेट कुकीज बनाने की विधि क्या है?
रागी चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो बड़े चम्मच घी डालकर मिलाएं.
अब इसमें रागी का आटा, गुड़ का पाउडर और कोको पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिलाएं. इसे तब तक फेंटें जब तक की यह पेस्ट हल्के रंग का और फ्लफी न हो जाए.
इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और चॉकलेट चिप डालकर मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें. इसे अच्छे से मेस लें और फिर ढककर 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
अब एक प्लास्टिक शीट बिछाएं और हाथों में घी लगाकर तैयार डो से लोई काट कर छोटे बॉल्स बनाएं और एक-एक कर इन्हें कुकीज का शेप दें.
अब तैयार कुकीज को ओवन में डालकर 160 डिग्री के टेम्प्रेचर पर 15-20 मिनट के लिए बेक करें. इसे तब तक पकाएं जब तक की कुकीज सॉफ्ट और क्रिस्पी न हो जाए.
जब कुकीज बेक हो जाए तो इसे ओवन से बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें.
अब दूध में चॉकलेट डालकर इसे पिघला लें और तैयार कुकीज के ऊपर पिघला हुआ चॉकलेट डालें और फिर ऊपर से सूखा मेवा डालकर गार्निश करें|
TagsRagi ChocolateCookiesहेल्दीस्नैकRagi Chocolate CookiesHealthy Snack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





