- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mooli Patta Chutney :...
लाइफ स्टाइल
Mooli Patta Chutney : इस सर्दी जरूर ट्राई करें मूली के पत्तों की चटपटी चटनी
Sarita
25 Dec 2025 9:39 AM IST

x
Mooli Patta Chutney : ठंड के दिनों में बाजार में ताजी और हरी सब्जियों की भरमार रहती है. इस मौसम की खास सब्जी मूली जिसका हम सभी को इंतजार भी रहता है. यह सब्जी पोषक तत्वों का भंडार होती है. इसे आप कई तरीकों से अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. जैसे कभी सब्जी के माध्यम से, कभी सलाद बनाकर तो कभी चटनी के माध्यम से भी आप इसे खा सकते हैं. वैसे तो लोग मूली खाते हैं लेकिन उसके पत्ते को फेंक देते हैं लेकिन मूली के पत्तों में मौजूद विटामिन-ए आंखों के लिए फायदेमंद होती है. मूली के पत्ते की चटपटी चटनी बहुत ही टेस्टी होती है. इसका स्वाद किसी भी खाने को लाजवाब बना देता है. तो चलिए आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं|
मूली के पत्ते की चटनी बनाने की सामग्री:
मूली के पत्ते – 2-3
लाल मिर्च – 2
लहसून – 5-6 कली
पीली सरसों – 1 चुटकी
मूंगफली – थोड़ी सी
नमक – स्वादानुसार
तेल
मूली के पत्ते की चटनी बनाने की विधि:
मूली के पत्ते की टेस्टी चटनी बनाने के लिए पहले आप इन पत्तों को धोकर काट लें.
फिर आप इसमें मूंगफली, लाल मिर्च और लहसुन भूनकर डाल लें.
साथ ही इसमें 1 चुटकी पीली सरसों डालकर और इन सबको मिलाकर पीस लें.
अब अंत में आप इसमें सरसों का तेल और नमक मिला दें.
अब आपकी चटपटी चटनी बनकर तैयार हो चुकी है.
इस चटनी को आप दाल-चावल, रोटी, पराठा, पूरी समेत कई चीजों के साथ खा सकते हैं|
TagsMooli PattaChutneyमूलीपत्तोंचटनीRadish LeavesRadishLeavesChutney जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





