लाइफ स्टाइल

Quinoa Veg Upma: सूजी की जगह क्विनोआ से बनाएं टेस्टी वेज उपमा

Sarita
24 Feb 2026 6:53 AM IST
Quinoa Veg Upma:  सूजी की जगह क्विनोआ से बनाएं टेस्टी वेज उपमा
x
Quinoa Veg Upma: अगर आप रात के खाने में कुछ लाइट, न्यूट्रिशियस और मिनटों में बनने वाली डिश की तलाश कर रहे हैं तो क्विनोआ वेज उपमा आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. यह रेसिपी सिर्फ टेस्टी नहीं होता, यह आपके बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल में रखता है और साथ ही डाइजेशन को बेहतर बनाकर रखने में भी मदद कर सकता है|
क्विनोआ वेज उपमा बनाने के लिए सामग्री:
1 कप क्विनोआ
2 कप पानी
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 गाजर, कटी हुई
आधा कप बीन्स
आधा कप शिमला मिर्च
2 चम्मच मटर
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच राई
6 से 7 करी पत्ते
1 चम्मच तेल या घी
नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच नींबू का रस
डेकोरेट करने के लिए हरा धनिया
क्विनोआ वेज उपमा बनाने की रेसिपी:
क्विनोआ वेज उपमा बनाने के लिए सबसे पहले क्विनोआ को 2 से 3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि उसकी कड़वाहट निकल जाए.
इसके बाद एक पैन में पानी डालकर क्विनोआ को 10 से 12 मिनट तक पकाएं. जब पानी अच्छे से सूख जाए तो गैस बंद कर दें.
अब एक कड़ाही में तेल या फिर घी गर्म करें और इसमें राई और करी पत्ते डालें. इसके बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
अब इसमें सभी सब्जियां डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं ताकि वे हल्की क्रंची रहें.
इसके बाद इसमें पका हुआ क्विनोआ डालें और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें|
Next Story