लाइफ स्टाइल

Punjabi Lassi:ये ठंडा ताज़ा पेय आपकी भूख को शांत कर देगा

Sarita
13 May 2025 8:00 AM IST
Punjabi Lassi:ये ठंडा ताज़ा पेय आपकी भूख को शांत कर देगा
x
Punjabi Lassi: हमारा मानना है कि स्वाद में लाजवाब यह चीज सबको जरूर पसंद आएगी। यहां तक कि इसकी बार-बार फरमाइश की जाएगी। यह मौसम इसके लिए बिल्कुल अनुकूल है।
सामग्री (Ingredients)
गाढ़ा दही - 1 कप
फुल क्रीम दूध - आधा कप
आइस क्यूब्स
चीनी - 1/4 कप
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
गुलाब जल - आधा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स
- सबसे पहले एक मिक्सर में दूध, दही, आइस क्यूब्स और चीनी डालें। दूध और दही एकदम चिल्ड लें, इससे लस्सी और भी ज्यादा टेस्टी बनेगी।
- एक बात का और ध्यान रखें कि दही घर का जमा हुआ हो और एकदम गाढ़ा हो, जिससे लस्सी का स्वाद और टेक्सचर दोनों बढ़ जाएंगे।
- लस्सी का फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें चुटकीभर इलायची पाउडर या गुलाब जल एड कर सकते हैं। अब इन सभी चीजों को लगभग एक मिनट के लिए ब्लेंड कर लें।
- लस्सी को ग्लास या कुल्हड़ में निकालें और उनके ऊपर अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स की कतरन डाल दें।
- सर्व करते हुए आप उसमें ऊपर से थोड़ा सा चीनी का पाउडर यानी बूरा भी एड कर सकते हैं और थोड़ी सी मलाई भी।
- इससे लस्सी का स्वाद और टेक्सचर दोनों और भी ज्यादा बढ़ जाएंगे। तैयार है पंजाबी ढाबा स्टाइल गाढ़ी मलाईदार लस्सी।
Next Story