लाइफ स्टाइल

शरीर में जरूरत से ज्यादा आयरन होने से भी बढ़ सकती है परेशानी

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 1:23 PM GMT
शरीर में जरूरत से ज्यादा आयरन होने से भी बढ़ सकती है परेशानी
x
बढ़ सकती है परेशानी
आयरन हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी पोषक तत्व है। ये पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसी से हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है। इसकी कमी के कारण ही शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाती है और व्यक्ति को खून की कमी के कारण कई सारी बीमारियां होने लगती है। इनमें से एक है एनीमिया, ये ज्यादातर महिलाओं में पाई जाती है। वहीं आयरन की कमी के कारण ही ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होती है,थकान कमजोरी देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में जरूरत से ज्यादा आयरन की मात्रा होना भी खतरनाक हो सकता है। शरीर में ज्यादा मात्रा में आयरन को हेमोक्रोमैटोसिस कहते हैं। इसकी वजह से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में। डायटीशियन रिया वाही इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
बॉडी में ज्यादा आयरन होने से क्या हो सकता है
ज्यादा आयरन के कारण आपको आयरन टॉक्सिसिटी हो सकती है। ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम के लिए हानीकारक हो सकता है। इसके कारण आपके मतली, पेट में दर्द (पेट दर्द को दूर करेंगे ये फूड्स), उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।शरीर में अत्याधिक आयरन होने से लीवर और ब्रेन को क्षति पहुंच सकती है।
अत्याधिक आयरन की मौजूदगी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है,जिससे हृदय रोग के खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। हार्ट फेलियर की समस्या हो सकती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक आयरन की ज्यादा मात्रा होने से लिवर सिरोसिस की समस्या पैदा कर सकती है। आपका लिवर डैमेज हो सकता है।
फेफड़ों में इसके जमने से सांस की समस्या हो सकती है, वहीं जोड़ों में जमाव के कारण जोड़ों के दर्द (जोड़ों के दर्द दूर करेंगे ये नुस्खे) का कारण बनता है।
शरीर मे अतिरिक्त आयरन होने से त्वचा की रंग में बदलाव आ सकता है। त्वचा का रंग भूरा दिखाई दे सकता है।
एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में अत्याधिक आयरन हो सकता है तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत ही जरूरी है। जांच के आधार पर डॉक्टर आपका इलाज करेंगे।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story