लाइफ स्टाइल

Pregnancy: जाने प्रेगनेंसी में लीची खाने से फायदे और नुकसान

Sanjna Verma
26 Jun 2024 2:54 PM GMT
Pregnancy: जाने प्रेगनेंसी में लीची खाने से फायदे और नुकसान
x
Pregnancy प्रेगनेंसी: गर्भावस्था में अक्सर महिलाएं खानपान को लेकर कंफ्यूज रहती हैँ। अगर आपको भी अपने खानपान को लेकर किसी तरह का कंफ्यूजन है, तो अपने हेल्थ Expert की सलाह लें। वहीं, गर्मियों की बात करें, तो इस सीजन में हमें ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जो काफी ज्यादा रसीला हो। इस तरह के फलों से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। गर्मियों का एक ऐसा फल है, जो रसीला होने के साथ-साथ कई लोगों को पसंदीदा फल होता है। इस फल का नाम है लीची। यह एक ऐसा फल है, जो बच्चों के लेकर बुजुर्गों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इसे आप गर्भावस्था में भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं के लिए लीची का सेवन करने से सेहत को क्या लाभ हो सकते हैं?
क्या प्रेग्नेंसी में लीची फायदेमंद है
जी हां, गर्भावस्था में लीची का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। इसमें Carbohydrates, फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, कोलीन, फॉस्फोरस और पोटेशियम इत्यादि भरपूर रूप से होता है, जो मस्तिष्क, लिवर और हृदय के लिए काफी अच्छा फल माना जाता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में भी मदद करता है।हालांकि, इसके पोषक तत्वों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सीमित मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है। अगर आप अधिक मात्रा में लीची खाते हैं, तो इससे शरीर में सूजनहो सकती है।इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) हाई होता है। ऐसे में यह शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गर्मियों में सीमित मात्रा में ही लीची का सेवन करें।
प्रेग्नेंसी में लीची खाने के फायदे
गर्भावस्था में लीची खाने से न सिर्फ गर्भवती महिलाओं को फायदा पहुंचता है, बल्कि इससे भ्रूण को भी फायदा हो सकता है।
इससे मदद से मस्तिष्क विकास को बेहतर किया जा सकता है।
यह लिवर के लिए हेल्दी हो सकता है।
शरीर को Energy देने के लिए गर्मियों में लीची खा सकते हैं।
इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है, इत्यादि।
Next Story