- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Potato Ring Recipe:...

x
Potato Ring Recipe: आज हम आपको आलू से कुछ अलग और मजेदार बनाने के बारे में बताएंगे वो है पोटैटो रिंग. ये एक नया और चटपटा रेसिपी है जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर चाय के साथ या शाम के नाश्ते में खा सकते हैं. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को जरूर बहुत पसंद आएंगी|
पोटैटो रिंग बनाने की सामग्री:
उबले हुए आलू – 3-4
कॉर्न फ्लोर – 1 कप
चावल का आटा – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए
पानी – आवश्यकतानुसार
पोटैटो रिंग बनाने की विधि :
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश कर लें.
मैश किए हुए आलू में कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट पाउडर और नमक डालें.
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आटा तैयार कर लें.
अब तैयार हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें रोल करके रिंग के आकार में बना लें.
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर मध्यम आंच पर पोटैटो रिंग्स को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.
लास्ट में गरमा गरम पोटैटो रिंग्स को हरी चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ सबको परोसें|
TagsPotato Ringचटपटेआलू रिंग्सPotato Ringspicypotato ringsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





