- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Potato Nuggets: यह...
लाइफ स्टाइल
Potato Nuggets: यह स्वादिष्ट व्यंजन आसानी से तैयार हो जाता है
Sarita
30 Oct 2025 6:36 AM IST

x
Potato Nuggets: आप अगर एक जैसी चीजें खा-खाकर बोर हो गए हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि ये कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है। इसके साथ ही इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है। यह बनाने के लिए आलू के साथ ही ब्रेड चूरा और अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। ये रेसिपी खाने में जितनी लजीज है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। इसके साथ सुबह की जायकेदार शुरुआत करें। यह डिश सबको तारीफ करने के लिए मजबूर कर देगी।
सामग्री Ingredient
आलू उबले – 3-4
कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप
ब्रेड क्रम्ब्स – डेढ़ कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
चीज कद्दूकस – 3 टेबल स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
मिक्स्ड हर्ब्स – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आलू उबालकर छील लें। इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में आलू डालकर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें चीज, अदरक-लहसुन पेस्ट, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में 1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स डालकर मिला दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।
- अब एक अन्य बाउल में कॉर्न फ्लोर, थोड़ी सा काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर कॉर्न फ्लोर का बैटर तैयार कर लें।
- ध्यान रखें कि बैटर चिकना एवं स्मूद होना चाहिए। अब आलू के मसाले को थोड़ा सा लेकर हाथों से उसे बेलनाकार कर लें।
- इसे पहले कॉर्न फ्लोर के बैटर में डुबोएं और इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स की बाउल में डालकर चारों ओर से रोल कर लें।
- इसी तरह सारे मसाले से रोल बनाकर उन पर ब्रेड क्रम्ब्स लगाकर रख दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो पहले से तैयार किए गए पोटेटो नगेट्स को कड़ाही की क्षमता के अनुसार डालकर उन्हें डीप फ्राई करें।
- इन्हें तब तक तलना है जब तक कि नगेट्स गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
- इसी तरह सारे नगेट्स फ्राई कर लें। अब इन्हें टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
TagsPotatoNuggetsस्वादिष्टव्यंजन Potato NuggetsDeliciousRecipes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





