- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Poha Recipe:नाश्ते में...

x
Poha Recipe: आपको शायद पता ना हो, लेकिन पोहा एक ऐसी डिश है, जो हर राज्य में थोड़ी अलग स्टाइल में बनती है। हालांकि, हर जगह इसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है। कहीं पर कांदा पोहा तो कहीं पर बटाटा पोहा बनाकर खाया जाता है। गर्मी के मौसम में तो आप दही के साथ एकदम कूल वर्जन में भी पोहा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ पोहे की अलग-अलग रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप भी यकीनन अपने नाश्ते का हिस्सा बनाना पसंद करेंगे-
दही पोहा :
गर्मी के मौसम में अगर आप कूल-कूल नाश्ता करना पसंद करते हैं तो ऐसे में दही पोहा खाया जा सकता है। यह दक्षिण भारत और कर्नाटका के कुछ हिस्सों में काफी पसंद किया जाता है। यह ठंड और हल्का होने के साथ-साथ थोड़ा खट्टा भी होता है।
आवश्यक सामग्री:
1 कप पोहा
1/2 कप ताजा दही
नमक
भुना जीरा
सरसों के बीज
करी पत्ते
हरी मिर्च
कद्दूकस किया नारियल (वैकल्पिक)
हरा धनिया
दही पोहा कैसे बनाएं:
सबसे पहले पोहे को 2 मिनट के लिए पानी में भिगोकर अच्छे से छान लें।
अब इसमें दही और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
अब एक तड़का तैयार करें।
तड़के के लिए पैन में तेल गरम करें।
अब इसमें सरसों, करी पत्ते और हरी मिर्च तड़का लें।
तैयार तड़के को पोहे में डाल दें।
इसके ऊपर कद्दूकस किया नारियल और हरा धनिया डालकर, ठंडा या रूम टेम्परेचर पर सर्व करें।
वेजिटेबल पोहा बनाते समय कई सारी सब्जियों को एक साथ इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से यह ना केवल टेस्टी बनाता है, बल्कि यह काफी हेल्दी और फिलिंग भी होता है।
आवश्यक सामग्रील:
1.5 कप पोहा
1/2 प्याज़
1/2 गाजर
1/4 शिमला मिर्च
5-6 बीन्स (सभी बारीक कटे हुए)
सरसों के बीज
हरी मिर्च
हल्दी
नमक
धनिया
नींबू
तेल
सबसे पहले पोहा को धोकर अलग रख लें।
अब तेल में सरसों के बीज डालकर तड़का लें।
अब इसमें हरी मिर्च, प्याज़ डालकर भूनें।
अब सभी सब्ज़ियों को डालकर सॉटे करें।
ढककर सब्ज़ियों को नरम होने तक पकाएं।
अब हल्दी, नमक और पोहा डालकर मिक्स करें।
अंत में, नींबू और धनिया से सजाएं।
TagsPohaनाश्तेपोहाPohaBreakfastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





