- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Poha Kheer : झटपट...

x
Poha Kheer : आज हम आपको एक ऐसी खीर बताने जा रहे हैं जो कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी। इसके लिए आपको चावल से नहीं बल्कि पोहा से खीर बनानी है। पोहा से एकदम स्वादिष्ट और क्रीमी खीर बनाई जा सकती है। इसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट लगेंगे। समय कम होने पर भी इसका मजा लिया जा सकता है। अचानक घर पर कोई मेहमान आ जाए तो तुरंत यह डिश तैयार कर उनके सामने सर्व कर सकते हैं। जो भी इसे एक बार चख लेगा वो इसका कायल हो जाएगा। यह बच्चों को खूब पसंद आती है।
सामग्री (Ingredients)
आधा लीटर फुल क्रीम दूध
चीनी
आधा कप पोहा
इलायची पाउडर
बादाम, पिस्ता, काजू
- सबसे पहले पोहा लें और उसे साफ करके पानी से अच्छी तरह 1-2 बार धो लें।
- दूध को उबालने के लिए किसी कड़ाही में गैस पर रख दें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- दूध में चीनी डाल दें और फिर इसमें भीगा हुआ पोहा डाल दें और पकाएं।
- दूध और पोहा जब अच्छी तरह से एक-दूसरे में मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
- अब खीर में इलायची का पाउडर, थोड़े कटे बादाम, पिस्ता और काजू डालकर सर्व करें।
TagsPoha Kheerस्वीटडिश Poha KheerSweetDish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





