- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pineapple chutney:...
लाइफ स्टाइल
Pineapple chutney: गर्मियों में पेट को तुरंत ठंडक पहुंचाती है अनानास की चटनी,जानें रेसिपी
Sarita
6 May 2025 8:19 AM IST

x
Pineapple chutney: आपको बता दें अनानास की चटनी का स्वाद खट्टा-मीठा लगता है। अगर आपको इसके स्वाद की आदत पड़ गयी तो आप बार-बार यह रेसिपी बनाएंगे। अनानास की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में इसका सेवन आपकी सेहत के लिए लाभकारी होगा। इसका जूस पीने या चटनी का सेवन करने से बॉडी को तुरंत ठंडक मिलती है साथ ही आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह चटनी कैसे बनाएं|
अनानास की चटनी बनाने के लिए सामग्री:
1 अनानास, 1 चम्मच सरसों का तेल, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच सरसों, करी पत्ता, 3 लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक, 3 चम्मच शक्कर
अनानास की चटनी कैसे बनाएं:
पहला स्टेप: अनानास की चटनी बनाने के लिए शबे पहले पहले तो अनानास को पानी में धोएं और फिर कॉटन के कपड़े से पोछ लं। उसके बाद गैस ऑन कर इसे आग में भून लें। अनानास को गैस की धीमी आंच पर हर साइड से पकाएं। जब ये हर तरफ से पक जाए तो इसे गैस बाद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
दूसरा स्टेप: जब अनानास ठड हो जाये इसे इसे चाकू की मदद से छील लें। छिलने के बाद इसे काटकर एक बॉल में जमा कर लें। अब एक ग्राइंडर जार में डालकर इसे एकदम बारीक पीस लेंगे।
तीसरा स्टेप: अब एक कड़ाही लें और इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। उसके बाद आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच सरसों करी पत्ता डालें और लाल मिर्च से तड़का दें। जब ये हल्का ब्राउन हो जाए तब इसमें पीसा हुआ अनानास डाल लें। इसे अच्छी तरह से चलाएं। कुछ देर बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक, 3 चम्मच शक्कर डालें। चटनी को अच्छी तरह से पका लें। जब चटनी गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें। आपकी अनानास की चटपटी चटनी तैयार है।
दूसरा विधि: इसके अलावा आप बिना तदा दिए भी अनानास की चटनी बना सकते हैं। सबसे पहले अनानास और कुछ हरी धनिया को काटकर ग्राइंडर में पीस लें और फिर इसमें चाट मसाला, जीरा पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इस चटनी को आप सर्व करें।
TagsPineapple chutneyगर्मियोंपेटठंडकअनानासचटनीPineapple chutneysummerstomachcoolnesspineapplechutneyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





