लाइफ स्टाइल

शरीर को शक्तिशाली बनाता है चिलगोज़ा, जाने और फायदे

SANTOSI TANDI
3 Sep 2023 1:52 PM GMT
शरीर को शक्तिशाली बनाता है चिलगोज़ा, जाने और फायदे
x
जाने और फायदे
चिलगोज़ा यानी पाइन नट्स जिसे पिगनोली पाइन नट और कभी-कभी भारतीय नट्स के रूप में जाना जाता है। ये के पाइन के पेड़ों का खाद्य बीज हैं। इन बीजों का उपयोग हजारों वर्षों से यूरोप। उत्तरी अमेरिका और एशिया में किया जाता है। तासीर में गर्म। लाल भूरे रंग का चिलगोजा पाइन के पेड़ का बीज होता है और भारत में एक मेवे के रूप में उपयोग होता है। चिलगोजा का छिलका लाल। भूरा और मींगी सफेद रंग की होती है। यह कुछ मीठी और स्वादिष्ट होती है। चिलगोजा को भोजन व तेल मालिश आदि के लिए उपयोग किया जाता है। सौन्दर्य उत्पादों और सौंदर्य प्रसाधनों में भी इसका उपयोग होता है। चिलगोज़े में कई सारे औषधीय गुण भी होते हैं। तो चलिए आज चिलगोज़े के गुणों के बारे में जानते हैं।
शरीर को शक्तिशाली बनाना :
चिलगोजा की मींगी और मुनक्का को लगभग 24 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें। और इसके बाद इसमें शक्कर मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी के दूर होने के साथ ही साथ शरीर में ताकत आ जाती है। चिलगोजा खाने से व्यक्ति के शरीर में चुस्ती और फुर्ती के साथ ही साथ अधिक ताकत भी आती है।
वीर्य में वृद्धि :
चिलगोजे के नियमित सेवन से वीर्य की वृद्धि होती है। जिनका वीर्य पतला है उनका वीर्य गाढ़ा होता है। जिनके वीर्य में शुक्र धातु कम है इसके सेवन से वो बढ़ जाती है। वीर्य बढ़ाने और धातुओं की पूर्ति के लिए चिलगोजे का सेवन अत्यंत लाभप्रद है।
विटामिन-ई का उत्कृष्ट स्रोत :
इसमें आवश्यक फैटी एसिड (ओमेगा -6 वसा) पिनोलिक एसिड होता है। पाइन नट्स विटामिन-ई का उत्कृष्ट स्रोत हैं। पाइन नट्स ग्लूटेन मुक्त खाद्य फ़ार्मुलों की तैयारी में एक प्रमुख घटक हैं। पाइन नटस विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के समूह जिसमे थाइमिन। रिबोफ़्लिविन। नियासिन। पैंटोथेनिक एसिड। विटामिन बी -6 (पाइरिडोक्सीन) और फोलेट्स का उत्कृष्ट स्रोत है।
गर्भवती महिलाओं के :
यह आयरन का एक अच्छा स्रोत हैं। जो गर्भवती महिलाओं के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है क्योंकि आयरन एनीमिया को रोकने और भ्रूण हीमोग्लोबिन उत्पादन में सहायता करता है।
वजन घटाने में मददगार :
पाइन नट्स से वजन घटाने में मदद मिलती है। पाइन नट्स भूख को दबाने में बहुत प्रभावी है। पाइन नट्स में पाया जाने वाला पिनोलिनिक एसिड पॉलेसिस्टोकिनिन को उत्तेजित करता है जो एक हार्मोन है। ये दिमाग को संकेत करता है कि पेट भरा हुआ है। यह भूख को रोकता है। पाइन नट्स से भोजन का सेवन 37% कम हो सकता है।
Next Story