लाइफ स्टाइल

Perfect Jeera Rice : प्रेशर कुकर में इस तरह बनाएं परफेक्ट जीरा राइस

Sarita
20 Nov 2025 11:43 AM IST
Perfect Jeera Rice : प्रेशर कुकर में इस तरह बनाएं परफेक्ट जीरा राइस
x
Perfect Jeera Rice : अगर आप खाने में जल्दी बनने वाला, हल्का और सुगंध से भरपूर चावल खाना चाहते हैं, तो जीरा राइस सबसे बेस्ट ऑप्शन है. और जब इसे प्रेशर कुकर में बनाया जाए, तो यह न सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाता है बल्कि इसके दाने भी एकदम खिले-खिले बनते हैं.घर पर अचानक मेहमान आए हों या ऑफिस लंच के लिए कुछ आसान चाहिए तो बनाएं – कुकर वाला जीरा राइस|
जीरा राइस बनाने के लिए सामग्री
बासमती चावल (या फिर सादा चावल) – 1 कप
पानी – 1.5 कप
घी – 1 बड़ा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
तेजपत्ता – 1
दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
लौंग – 2
नमक – स्वादानुसार
प्रेशर कुकर में जीरा राइस बनाने की आसान रेसिपी:
सबसे पहले चावल को 2 से 3 बार धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें.
प्रेशर कुकर को गैस पर रखें और उसमें घी गर्म करें.
अब इसमें जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर हल्का सा भून लें.
अब भीगे हुए चावल का पानी निकालकर कुकर में डालें और 1 मिनट तक हल्के हाथों से भूनें.
पानी और नमक डालकर एक बार अच्छी तरह मिलाएं.
कुकर का ढक्कन बंद करें और सिर्फ 1-2 सीटी आने तक पकाएं.
गैस बंद कर दें और प्रेशर खुद खत्म होने दें.
ढक्कन खोलकर फोर्क की मदद से चावल को हल्के हाथों से खिल-खिलाएं|
Next Story