छत्तीसगढ़

कुत्ते के काटने से आवारा मवेशी हुआ आक्रामक, मचाया उत्पात

Nilmani Pal
20 Nov 2025 11:22 AM IST
कुत्ते के काटने से आवारा मवेशी हुआ आक्रामक, मचाया उत्पात
x
छग

कोरबा. एमपी नगर में एक आवारा मवेशी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, कई परिवार भयभीत हो गए। पिछले कुछ दिनों से आवारा मवेशी कॉलोनी में घूम रहा था और धीरे-धीरे उसका व्यवहार और उग्र होता जा रहा था। स्थिति यह हो गई थी कि वह राहगीरों से लेकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर भी हमला कर रहा था।

डर के कारण लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से भी कतराने लगे थे। आवारा मवेशी को कुछ दिन पहले एक कुत्ता ने काट लिया था, जिसके बाद वह रेबिज से संक्रमित हो गया। संक्रमण के चलते वह बेहद आक्रामक हो गया और लगातार लोगों तथा वाहनों पर हमला करने लगा। बताया जा रहा हैं कि बीते दिनों में उम्र आवारा मवेशी के हमले से करीब 12 वाहन चालक घायल हैं।

कॉलोनी वासियों ने इसकी सूचना निगम और वन विभाग को दी, परंतु हुए काफी कोशिशों के बाद भी उसको काबू नहीं किया जा सका। उसकी स्थिति विगड़ने पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के गौ-सेक्कों को इस बाबत खबर दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद उग्र आवारा मवेशी को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और वाहन के जरिए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। शहर कुत्ते पागल हो चुके हैं, जिनसे रेबिज फैलने और हमले की आशंका बनी रहती है। नागरिकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगम और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने होंगे। साथ ही अंचल के कई क्षेत्रों में अन्य आवारा मवेशी से भी दहशत व्याप्त है, खासकर पुराने कोरबा क्षेत्र में भी आवारा मवेशी व वान घूम रहे हैं, जिन्हे भी सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की जरूरत क्षेत्रवासियों द्वारा महसूस की जा रही हैं।


Next Story