- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 30+ उम्र के लोग मेमोरी...
30+ उम्र के लोग मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए इन चीजों का रोजाना जरूर करें सेवन
![30+ उम्र के लोग मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए इन चीजों का रोजाना जरूर करें सेवन 30+ उम्र के लोग मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए इन चीजों का रोजाना जरूर करें सेवन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/30/2168402-1.webp)
बढ़ती उम्र में गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। खासकर, 30 की उम्र के बाद लोगों को भूलने की भी बीमारी होने लगती है। इसके लिए खानपान और रहन सहन पर विशेष ध्यान दें। जानकारों की मानें तो भूलने की बीमारी सामान्य समस्या है। प्राथमिक स्तर पर इसका इलाज संभव है। लंबे समय तक स्मरण शक्ति के क्षीण होने से ब्रेन सेल्स पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपकी उम्र भी 30 से अधिक है और आपको भी भूलने की बीमारी है, तो रोजाना डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड जरूर शामिल करें। इससे ब्रेन सेल्स रिपेयर होते हैं। इसके अलावा, कई शोधों में दावा किया जा चुका है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड के सेवन से डिमेंशिया और अल्जाइमर में भी आराम मिलता है। अगर आपकी आयु 30 वर्ष से अधिक है, तो अपनी डाइट में अलसी, एवोकाडो, फैटी फिश, लीन मीट, चिया सीड्स, बादाम, दूध आदि चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए आप डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं।
बादाम खाएं
जानकारों की मानें तो बादाम खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल, दिमाग और शरीर के अन्य अंगों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। वहीं, बादाम सेवन करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 4-6 बादाम को भिगोकर रख दें। अगली सुबह को बादाम का सेवन करें। रोजाना बादाम का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा, आप रोजाना अखरोट का भी सेवन कर सकते हैं। अखरोट के खाने से भी दिमाग तेज होता है। साथ ही हृदय स्वस्थ रहता है।