- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Peanut Rice: दोपहर और...
लाइफ स्टाइल
Peanut Rice: दोपहर और रात के खाने के लिए एक बढ़िया विकल्प
Sarita
30 Jun 2025 10:45 AM IST

x
Peanut Rice: अगर आप फ्राइड राइस खाकर उकता गए हैं या फिर घर में कोई सब्जी नहीं बची है तो आप पीनट राइस पर भरोसा जता सकते हैं। इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा सामान। ये डिश कम समय में झटपट तैयार हो जाती है। यह लंच या डिनर के लिए एक शानदार विकल्प है। इसे खाकर सबके चेहरे खिल जाएंगे। यह घर के सभी सदस्यों को पसंद आएंगे चाहे वो छोटा हो या बड़ा। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर किसी भी प्रकार की मुश्किल से बचें।
सामग्री (Ingredients)
1 बाउल उबले हुए चावल या बचे हुए
1 चम्मच भीगी हुई चना दाल
1 चम्मच भीगी हुई उड़द दाल
1 कटोरी मूंगफली के दाने
आधा चम्मच राई
2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
1 बारीक कटा हुआ प्याज
आधा नींबू
3-4 चम्मच बारीक कटा हर धनिया
नमक स्वादानुसार
- एक पैन या कड़ाही में तेल गरम कर लें। इसके बाद इसमें राई के दाने डालें।
- आप जीरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें चुटकीभर हींग और 3-4 करी पत्ते भी डाल सकते हैं।
- जैसे ही राई चटकने लगे, इसमें भीगी हुई चना दाल और उड़द दाल डालें।
- इसके साथ ही मूंगफली के दाने डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें।
- इसके बाद पैन में उबले हुए चावल, बारीक कटी हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर मिला लें।
- इसे हल्की आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं। आप इसमें ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- पकने के बाद ऊपर से बारीक कटे हरे धनिये से गार्निशिंग करें। इसके साथ आप चटनी या रायता परोस सकते हैं।
TagsPeanut Riceदोपहररातखानेविकल्पPeanut RiceLunchDinnerOptions जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





