लाइफ स्टाइल

Parwal Ki Mithai Recipe :परवल की मिठाई कैसे बनाएं, सबसे आसान तरीका नोट करें

Sarita
4 Sept 2025 6:40 AM IST
Parwal Ki Mithai Recipe :परवल की मिठाई कैसे बनाएं, सबसे आसान तरीका नोट करें
x
Parwal Ki Mithai Recipe : परवल की सब्जी तो लोग खूब खाते हैं लेकिन परवल की मिठाई लोगों ने कम ही खाई है। जहीं हा परवल से बहुत स्वादिष्ट मिठाई बनती है। हरे रंग की ये दिखने में जितनी सुंदर लगती है खाने में उससे कहीं ज्यादा टेस्टी लगती है। यूपी बिहार में परवल की मिठाई लोग स्वाद लेकर खाते हैं। खासतौर से बिहार में परवल की मिठाई काफी बनती है। चूंकि परवल अपने आप में पौष्टिक तत्वों से भरपूर सब्जी है तो सोचिए इसकी मिठाई भी हेल्दी ही होगी। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट से जान लें परवल की मिठाई बनाने की ये आसान रेसिपी।
परवल की मिठाई बनाने की रेसिपी:
पहला स्टेप- आपको इसके लिए 7-8 पहले मीडियम साइज के परवल लेने होंगे। परवल को धोकर अच्छी तरह छील लें, जिससे कड़ा छिलका निकल जाए। अब बीच से एक कट लंबाई में लगाएं और परवल के अंदर के बीज निकाल लें। एक पैन में पानी को उबलने के लिए रख दें और उसमें परवल डाल दें। आप चाहें तो सिर्फ कट लगाकर ही परवल को उबाल सकते हैं। उबलने के बाद आसानी से बीज निकाल सकते हैं। परवल का रंग हरा ही बना रहे इसके लिए पानी में 1 चम्मच चीनी और आधा टी स्पून सोडा डाल दें। परवल करीब 5-7 मिनट में उबल जाएंगे और उन्हें निकालकर किसी छन्नी पर रख दें जिससे पानी निकल जाए। अब एक बाउल में ठंडा बर्फ वाला पानी लें और उसमें उबले हुए परवल डालकर रख दें।
दूसरा स्टेप- एक पैन में करीब आधा कप चीनी लें और उसमें आधा कप से थोड़ा ज्यादा पानी मिलाकर चाशनी बना लें। चाशनी में पिसी इलाइची पाउडर डालें और हल्की गाढ़ी चाशनी बनने पर परवल डाल दें। परवल को चाशनी में डालकर 3-4 मिनट के लिए पका लें ताकि अंदर तक चाशनी चली जाए।
तीसरा स्टेप- अब स्टफिंग के लिए 200 ग्राम मावा घर में बना लें या खरीदकर ले आएं। मावा में स्वादानुसार चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलाइची मिला दें। परवल के अंदर मावा की स्टफिंग करें और ऊपर से पिसा हुआ नारियल का बुरादा डाल दें। सजाने के लिए ऊपर से कटी हुई चेरी और चांदी की वर्क लगाएं और फ्रिज में रख दें। तैयार है स्वादिष्ट और ठंडी-ठंडी परवल की मिठाई।
Next Story