लाइफ स्टाइल

Papaya Curry Recipe :उंगलियां चाटने को मजबूर कर देगी पपीते की ये स्वादिष्ट करी

Sarita
11 Feb 2026 10:38 AM IST
Papaya Curry Recipe :उंगलियां चाटने को मजबूर कर देगी पपीते की ये स्वादिष्ट करी
x
Papaya Curry Recipe : रोजाना एक तरह की चीजें खाकर किसी का भी मन ऊब जाता है. ऐसे में आपको भी कुछ नया ट्राई करने का दिल करता होगा? तो क्यों न एक बार पपीते की करी को बनाकर खाया जाए. इस आप घर पर बहुत आसान तरीके से बनाकर सर्व कर सकते हैं. घर वाले इसे बड़े चाव के साथ खाएंगे. आयरन की मात्रा अधिक होने की वजह से पपीता सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं|
पपीता करी बनाने की सामग्री:
कच्चा पपीता – 1 (कटा हुआ)
हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 10 मिलीलीटर
लहसुन – 4 कलियां
टमाटर – 1
पपीता करी बनाने की विधि:
पपीता करी बनाने के लिए आप पहले एक मिट्टी के बर्तन में पानी गर्म करें.
अब इसमें पपीते के टुकड़े डालकर थोड़ी देर उबालें.
पपीता सॉफ्ट होने के बाद इसमें हल्दी, मिर्च, टमाटर और नमक डालकर कुछ देर पकने दें.
इसके बाद इसमें थोड़ा पानी भी डाल दें.
फिर आप इसमें एक छोटी चम्मच तेल गर्म करके उसमें लहसुन डालकर भून लें.
इस लहसुन को आप पकी हुई सब्जी में मिलाएं और 2 मिनट धीमी आँच पर चलाते रहें.
आपकी पपीते की करी बनकर तैयार हो चुकी है.
इसे आप रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं|
Next Story