- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Toast: ...
लाइफ स्टाइल
Paneer Toast: ब्रेकफास्ट और स्नैक्स दोनों के लिए है परफेक्ट चोइस
Sarita
28 Oct 2025 7:40 AM IST
Paneer Toast: यह जायकेदार फूड रेसिपी है, जिसे बेहद आसानी से तैयार किया जाता है। आप अगर एक जैसा ब्रेकफास्ट बनाकर बोर हो चुके हैं और परिवार के सदस्यों को कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे देखते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इसे दिन में स्नैक्स के तौर पर या टिफिन बॉक्स में भी रखा जा सकता है। यह डिश मिनटों में ही तैयार हो जाती है। आप अगर इसे घर पर बनाकर देखना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड – 4-5
पनीर कद्दूकस – 1 कप
प्याज – 1/2
टमाटर – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
शिमला मिर्च – 1/2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
टोमेटो सॉस – 2 टेबल स्पून
मक्खन – 1 टेबल स्पून
धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
हरी चटनी – 4 टी स्पून
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में मक्खन डालकर गरम करें।
- मक्खन पिघलने के बाद उसमें कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सैकंड तक भूनें। इसके बाद कड़ाही में बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- जब प्याज नरम हो जाए तो उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर भूनें। पकाने के दौरान जब शिमला मिर्च नरम हो जाए तो टमाटर के टुकड़े मिलाकर नरम होने पका लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर समेत अन्य मसाले डालकर मिलाएं फिर स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
- कुछ देर तक सभी चीजों को पकाने के बाद टमाटर सॉस डालें और धीमी आंच पर सॉट करें। जब मिश्रण पक जाए तो कद्दूकस पनीर डालकर मिलाएं और हरा धनिया डालें।
- पनीर का मिश्रण बनकर तैयार है। अब एक ब्रेड लें और उसके दोनों ओर मक्खन लगाकर नॉनस्टिक पैन या तवे पर रोस्ट कर लें।
- इन्हें सुनहरा होने तक सेकें और फिर तवे से उतारें। अब ब्रेड के ऊपर चटनी लगाएं और इसके ऊपर पनीर का मिश्रण फैलाएं।
- इसके बाद टोस्ट को तिकोना काट लें। पनीर टोस्ट बनकर तैयार है। इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
TagsPaneer Toastब्रेकफास्टPaneer ToastBreakfast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





