- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Cheese Toast: ...

x
Paneer Cheese Toast: वीकेंड में अक्सर लोग फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं और रिलैक्स करते हैं. बाकी दिनों में काम की भागदौड़ और सुबह की जल्दबाजी में कई बार लोग अच्छे से नाश्ता एंजॉय नहीं कर पाते हैं. वीकेंड पर सब के साथ बैठकर नाश्ता करना परिवार के साथ समय बिताने का एक अच्छा मौका है. आप इस मौके के लिए कोई स्पेशल डिश तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो पनीर चीज टोस्ट को बनाएं. ये रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आती है. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पनीर चीज टोस्ट की रेसिपी|
पनीर चीज टोस्ट बनाने की सामग्री :
ब्रेड स्लाइस- 4
प्याज- एक
हरी मिर्च- 1-2
बटर
चीज- कद्दूकस किया हुआ
पनीर- एक कप कद्दूकस किया हुआ
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
अदरक- कद्दूकस किया हुआ एक चम्मच
धनिया पत्ती- एक चम्मच बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
नमक- स्वादनुसार
तेल
काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
टमाटर- एक
पनीर चीज टोस्ट बनाने की विधि :
पनीर चीज टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पनीर को कद्दूकस कर लें. अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और इसमें तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर पकाएं.
अब इसमें आप बारीक कटी हरी मिर्च और और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. अब आप टमाटर को बारीक काट कर इसमें मिक्स कर दें साथ ही शिमला मिर्च को भी डाल कर इसे मिक्स कर दें.
जब टमाटर और शिमला मिर्च पक जाए तो कद्दूकस किया हुआ पनीर को डालें. अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला को भी मिक्स कर दें. इसमें नमक डालकर पका लें. ऊपर से धनिया पत्ता को डाल दें.
ब्रेड पर बटर लगा कर तवे पर सेक लें. ब्रेड के एक साइड पर तैयार किया हुआ मिश्रण को डाल दें और अच्छे से फैला दें. इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज को डालें और थोड़ी देर तक पका लें. आपका पनीर चीज टोस्ट तैयार है|
TagsPaneerCheeseToastपनीरचीजटोस्टPaneerToast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





